जंतर-मंतर अब नहीं रहा ‘प्रोटेस्ट साइट’, दिल्ली पुलिस ने किया डिनोटिफाई

Jantar Mantar Denotified: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बहुत बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर (Jantar Mantar) को प्रदर्शन और धरने के लिए अधिकृत ‘प्रोटेस्ट साइट’ की सूची से आधिकारिक तौर पर हटा (डिनोटिफाई) दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा गठित एक विशेष समिति की सिफारिशों के आधार पर यह बड़ा कदम उठाया गया है। राजधानी में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर का नया आदेश

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार द्वारा जारी एक नए स्टैंडिंग ऑर्डर के अनुसार, जंतर-मंतर को अब विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में मान्यता नहीं दी जाएगी। यह आदेश 11 अप्रैल 2022 को जारी किए गए उस पुराने आदेश में संशोधन करते हुए लाया गया है, जिसके तहत जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए तय किया गया था। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीवीआईपी मूवमेंट और लगातार लगने वाले जाम के मद्देनजर यह बदलाव जरूरी था।

ये भी पढ़े- ‘SC के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं…’ CJI ने राहुल गांधी से न मिलने की बताई वजह

अब इन जगहों पर हो सकेंगे प्रदर्शन

जंतर-मंतर को डिनोटिफाई किए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और राजनीतिक दलों के लिए तीन वैकल्पिक और नए स्थान तय किए हैं:

  1. रामलीला मैदान (Ramlila Ground)

  2. बुराड़ी ग्राउंड (Burari Ground)

  3. सीबीड़ी ग्राउंड, ईस्ट दिल्ली (CBD Ground, East Delhi)

पुलिस की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन तीनों नए निर्धारित स्थलों पर विरोध प्रदर्शन और रैलियां आयोजित करने के लिए एक संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी, जिसका पालन सभी आयोजकों को अनिवार्य रूप से करना होगा।

ये भी पढ़े-मानवाधिकार संस्थाएं आम जन तक जाएं:CJI 

Back to top button