
Awarapan 2 की रिलीज डेट फाइनल, दिखेगी इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री
Awarapan 2: साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक Awarapan 2 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. Emraan Hashmi और Disha Patani स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट अब फाइनल हो चुकी है।
Awarapan 2: अभिनेता इमरान हाशमी ( Emraan Hashmi) की ‘आवारापन 2’ साल 2026 की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म की पहली कड़ी साल 2007 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेत्री के रूप में श्रिया सरन नजर आई थीं। अब दूसरी किस्त में इमरान के साथ, अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) मुख्य किरदार में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। पहले निर्माताओं ने फिल्म रिलीज के लिए 3 अप्रैल की तारीख को चुना था, लेकिन अब इसकी नई रिलीज को लेकर अपडेट आ गया है।
इस दिन रिलीज होगी ‘आवारापन 2’
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ की नई रिलीज तारीख तय हो गई है। इसे अगस्त, 2026 में सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। परियोजना से जुड़े सूत्र ने पुष्टि करते हुए कहा, “इमरान हाशमी और दिशा पटानी अभिनीत ‘अवारपन 2’ एक संगीतमय और गहन प्रेम कहानी के रूप में उभर कर सामने आई है। फिल्म निर्माता कई रिलीज तारीखों पर विचार कर रहे थे, और अब उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत को रिलीज करने का फैसला लिया है”
अभी चल रही है फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट में कहा गया कि ‘आवारापन 2’ की शूटिंग अभी भी चल रही है, जिसके अप्रैल के आखिर तक पूरी होने की संभावना है। यही कारण से फिल्म पिछली तय तारीख पर रिलीज नहीं हो सकी थी।
ये भी पढ़े- Alia Bhatt ने देखा ‘Ramayana’ का टीजर, रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की हुईं दीवानी
फिल्म के 2 महीने के पोस्ट-प्रोडक्शन के बाद, निर्माता इसे स्वतंत्रता दिवस के त्योहार के दौरान रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ‘आवारापन 2’ का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं, जिन्होंने ‘नोटबुक’ और ‘जवानी जानेमन’ काे निर्देशित किया था।
ये भी पढ़े- Ramayana को टक्कर देगी एक और ‘रामायण’, थिएटर्स में गूंजेगा ‘जय श्री राम’ का नारा





