Alia Bhatt ने देखा ‘Ramayana’ का टीजर, रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस की हुईं दीवानी

Ramayana Teaser Out: हनुमान जयंती के मौके पर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट को फिल्म का टीजर शानदार लगा है।

Ramayana Teaser Out: बॉलीवुड एक बार फिर पर्दे पर रामायणम् दस्तक देने को तैयार है. वहीं इस बार बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं. जबकि हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए एक लंबा पोस्ट शेयर करके राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए बताया की हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल को रामायणम् का टीजर रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इसका रिव्यू किया है। उन्होंने पति रणबीर की तारीफों के पुल बांधे हैं।

आलिया ने की रणबीर की तारीफ

रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने भी मूवी का टीजर देख लिया है. एक्ट्रेस ने इसका रिव्यू किया है. उन्होंने पति रणबीर की तारीफों के पुल बांधे हैं. आलिया के मुताबिक, रामायण की पहली झलक इस दुनिया से परे है. सबने शानदार काम किया है. फैंस के साथ सोशल मीडिया इंट्रैक्शन में आलिया ने रामायण के टीजर को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की है. वो कहती हैं- रामायण यूनिट कल आ रही है. इसे रामा यूनिट भी कहते हैं. मैं इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाली हूं. तो आप भी इस मूवी को सपोर्ट करें.

रामायणम् दो पार्ट में रिलीज होगी. पहला पार्ट 2026 दीवाली को रिलीज करने की तैयारी है. जबकि अगला पार्ट 2027 में आएगा. फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जसिमें राम के किरदार में रणबीर कपूर, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं अमिताभ बच्चन और लारा दत्ता के भी अहम किरदार में नजर आने की उम्मीद है.

ये भी पढ़े- हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ टीज़र रिलीज… रणबीर कपूर के राम रूप ने जीता दिल

रामायण फिल्म की बात करें, तो इसे नितेश तिवारी ने बनाया है. रणबीर के अलावा फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल, यश नजर आएंगे. लेजेंडरी कंपोजर एआर रहमान और हंस जिमर ने इसका म्यूजिक दिया है

Back to top button