
लव ट्रायएंगल में फंसे Varun Dhawan, पूजा हेगड़े के बाद अब मृणाल संग हुए रोमांटिक
Hai Jawani To Ishq Hona Hai: एक्टर Varun Dhawan अपनी फिल्म Hai Jawani To Ishq Hona Hai को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता और मशहूर डायरेक्टर David Dhawan कर रहे हैं।
Hai Jawani To Ishq Hona Hai: वरुण धवन आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के जरिए लव ट्रायएंगल की कहानी लेकर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं, जिसमें पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर मुख्य किरदार में दिखेंगी। फैंस की उत्सुकता बढ़ाने के लिए वरुण ने फिल्म से एक लुक जारी किया है जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। इस तस्वीर में वरुण और मृणाल को एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होते देखा जा सकता है।
वरुण धवन ने किया पोस्ट
वरुण धवन ने आज अपनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के सेट से मृणाल के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, ‘लेकिन जवानी में इश्क बार-बार होता है।’

7 अप्रैल को वरुण ने ठीक एक दिन पहले इसी फिल्म से पूजा हेगड़े के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘इश्क सिर्फ एक बार होता है।’

ये भी पढ़े- Mrunal Thakur ने रणवीर सिंह पर दिया बड़ा बयान, बोलीं- ‘उनकी वजह से मैं…’
कब रिलीज होगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के जरिए वरुण अपने पिता डेविड के साथ चौथी बार जुड़ रहे हैं। इससे पहले पिता-पुत्र की जोड़ी फिल्म ‘मैं तेरा हीरो’ (2014), ‘जुड़वा 2’ (2017), और ‘कुली नंबर 1’ (2020) में साथ काम कर चुकी है। फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ 12 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पहले इसे 5 जून को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ के साथ क्लैश से बचने के लिए तारीख को आगे खिसका दिया गया।
ये भी पढ़े- Allu Arjun के बर्थडे पर बड़ा धमाका! AA22xA6 का नाम ‘राका’ रिवील…





