
Mathura News: यमुना में पलटी श्रद्धालुओं से भरी नाव, 10 लोगों की मौत; कई लापता
Mathura Nav Palti: उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार को यमुना नदी में स्टीमर बोट पलट गई। बताया जा रहा है कि इस बोट में सवार सभी श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मठ जा रहे थे.
Mathura News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर यमुना नदी में एक बड़ा हादसा हो गया। पंजाब के मुक्तसर से आए श्रद्धालुओं से भरी मोटर बोट असंतुलित होकर पलट गई, जिससे सभी लोग नदी में डूब गए। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं।
पुलिस और स्थानीय गोताखोरों द्वारा बचाव अभियान जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोट पर 32 लोग सवार थे और यह हादसा नदी में पड़े पीपों के पुल से टकराने के कारण हुआ।
श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मांठ जा रहे
मथुरा के एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने जानकारी दी है. मौके पर एसडीआरएफ की टीम मौजूद है. बताया जा रहा है कि नाव में सवार सभी श्रद्धालु वृंदावन से देवराहा बाबा मांठ जा रहे थे. नाव पलटने की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
ये भी पढ़े- टीकाकरण के बाद बिगड़ी तबीयत? लखनऊ में 2 महीने के मासूम की संदिग्ध मौत…
लुधियाना से घूमने आया था 30 श्रद्धालुओं का ग्रुप
घटना केसी घाट की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार लुधियाना से 30 श्रद्धालुओं का ग्रुप वृंदावन घूमने आया था। सभी श्रद्धालु यमुना नदी के भ्रमण के लिए नाव पर सवार होकर निकले थे। इसी बीच हवाएं भी काफी तेज चल रही थीं। जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया।
नाव का संतुलन बिगड़ने से वह पैंटून पुल से टकरा गई और यमुना नदी में ही पलट गई। सभी श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मची तो आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े।
ये भी पढ़े- ‘ऑटो में बैठी हूं’…आखिरी कॉल, लखनऊ में महिला गायब—फोन भी स्विच ऑफ
10 लोगों के मरने की पुष्टि
इधर पुलिस और गोताखोर की टीम भी रेस्क्यू अभियान में जुट गई। गोताखोरों ने 10 श्रद्धालुओं के शवों को बरामद किया है। जबकि 15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।
एसडीएम ऋतु सिरोही ने हादसे की वजह ओवरलोड बताया। उन्होंने कहा, नाव पर जरूरत से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 10 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। यमुना में गोताखोर टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़े- UP News: शामली जिला अस्पताल में बड़ी लापरवाही, सड़क पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म





