एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ अंदर घुसीं Kareena Kapoor? वीडियो देख भड़के लोग

Kareena Kapoor: मुंबई एयरपोर्ट से करीना कपूर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख यूजर्स उन पर गुस्सा निकाल रहे हैं। यूजर्स इस वीआईपी ट्रीटमेंट पर भड़के हुए हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं. मुंबई एयरपोर्ट के सिक्योरिटी चेक पर उनकी एक वीडियो वायरल हो गई है, जिसमें वे लंबी कतार को छोड़कर सीधे सिक्योरिटी गेट की ओर जाती दिख रही हैं. इस वीडियो के वायरल होते ही एक्स पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और कुछ लोग करीना कपूर और इस देश के सिस्टम को खरी-खोटी सुनाने लगे.

करीना कपूर लाइन तोड़ अंदर घुसीं

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि करीना एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए लगी लाइन को तोड़कर सीधा आगे निकल जाती हैं। चेकिंग बूथ पर मौजूद अफसर को वह अपना पासपोर्ट और आईडी दिखाती हैं और फिर अंदर घुस जाती हैं, जबकि बाकी लोग देखते रह जाते हैं।

करीना का नहीं आया जवाब

एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये एक साधारण सी लाइन सभ्य समाज और देश के बीच की गहरी खाई को उजागर कर रही है जहां सभी लोग जाति, वर्ग, उंचे, नीचे की ताकत में जकड़े हुए हैं।एक और यूजर ने लिखा कि भारत में ये VIP भेदभाव क्यों हो रहा है। जबकि देश के प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को चेतावनी दी हुई है।

ये भी पढ़े- Ranveer Allahbadia को मिला नया प्यार, IPL में GF संग दिखे रोमांटिक मोमेंट्स

एक और यूजर ने देश के गृह मंत्रालय को टैग करते हुए इस VIP ट्रीटमेंट पर सवाल खड़ा किया है। NCMindia ने तंज कसते हुए कहा कि सशक्त करीना कपूर लाइन में नहीं खड़ी होना चाहतीं हैं। हालांकि, इस मामले पर अभी तक करीना कपूर का कोई जवाब सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़े- RAAKA से हिला बॉलीवुड! Deepika vs Allu Arjun फीस गैप ने छेड़ी नई बहस

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो करीना कपूर पिछली बार साल 2024 में आई फिल्म ‘क्रू’ और ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। अब वह फिल्म ‘दायरा’ में दिखेंगी, जो 2026 में रिलीज होगी।

Back to top button