Noida Protest: बवाल के बाद योगी सरकार का बड़ा आदेश, मजदूरों की सैलरी में बढ़ोतरी

Noida labour protest: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में अंतरिम वृद्धि की घोषणा की है। प्रदेश में तीन श्रेणियों का ऐलान किया गया है। सबसे ज्यादा वेतन नोएडा और गाजियाबाद में होगा।

Noida labour protest: नोएडा में कर्मचारियों के उग्र प्रदर्शन के बाद योगी सरकार ने फैसला लिया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने न्यूनतम वेतन दरों में संशोधन को मंजूरी दे दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार ये नई अंतरिम दरें 1 अप्रैल से लागू कर दी गई हैं। नोएडा में सोमवार (13 अप्रैल) को हुए श्रमिकों के विरोध-प्रदर्शन के बाद आज पूरे दिल्ली-एनसीआर में हाई अलर्ट है।

यूपी के नोएडा के कई औद्योगिक इलाकों में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को श्रमिकों का प्रदर्शन उग्र हो गया। इस दौरान पथराव, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, कई वाहनों को आग के हवाले किया गया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।

क्यों भड़के नोएडा में कर्मचारी?

कर्मचारियों की मुख्य मांग थी कि उनकी सैलरी बढ़ाई जाए। हरियाणा सरकार ने हाल ही में न्यूनतम मजदूरी में 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी। नोएडा के मजदूरों को लगता था कि उनके राज्य में वेतन बहुत कम है। वे 20 हजार रुपये या उससे ज्यादा न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम का सही भुगतान, बेहतर काम की घंटे और सुरक्षित माहौल चाहते थे।

सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि सरकार ने न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये कर दिया है, लेकिन कंपनियां इसे नहीं मान रही हैं। इस अफवाह ने गुस्सा और बढ़ा दिया। कई मजदूरों का कहना था कि 11-12 रुपये सैलरी में महंगाई का बोझ उठाना मुश्किल हो रहा है। रूम किराया, गैस और बच्चों की पढ़ाई जैसे खर्च बढ़ गए हैं।

सरकार की कार्रवाई और राहत

दिनभर के बवाल के बाद यूपी सरकार ने तुरंत हाईलेवल कमेटी बनाई। कमेटी सोमवार देर रात नोएडा पहुंची और कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से लंबी बैठक की। बैठक के बाद कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी। देर रात सरकार ने आदेश जारी कर कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दे दी। सरकार ने कर्मचारियों को तत्काल राहत देते हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में 300- रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है।

बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू होगी। सरकार ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर फैली गलत अफवाहों से कर्मचारियों को भड़काया गया। अब माहौल शांत है। इंडस्ट्रियल इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सरकार ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहें।

ये भो पढे- Lucknow: आंबेडकर जयंती पर मायावती का शक्ति प्रदर्शन, सपा और BJP का मेगा इवेंट…

अभी क्या है स्थिति

फिलहाल नोएडा के इंडस्ट्रियल इलाकों में तनाव कम हो गया है। पुलिस हर जगह चौकसी बरत रही है। यह घटना दिखाती है कि मजदूरों की समस्याओं को समय पर ध्यान देने की जरूरत है। सरकार की इस तेज कार्रवाई से आगे और बड़े नुकसान से बचा जा सका। कर्मचारियों को उम्मीद है कि नई बढ़ी हुई सैलरी उनके जीवन को कुछ आसान बनाएगी।

ये भो पढे- पत्थरबाजी और तोड़फोड़ के बीच सरकार सख्त, जांच के लिए कमेटी गठित…

Back to top button