
Bollywood: Sanjay Dutt का खौफनाक कमबैक! ‘बल्लू’ अवतार फिर करेगा राज
Khalnayak Returns: हाल ही में खलनायक रिटर्न्स से संजय का लुक जारी किया गया था, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया था। वहीं, अब मूवी से उनका फर्स्ट लुक अनाउंसमेंट वीडियो सामने आया है।
Khalnayak Returns: अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर अपने खलनायक अंदाज में नजर आने वाले हैं। साल 1993 की सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ का एंटी-हीरो किरदार ‘बल्लू बलराम’ अब नए रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने संजय दत्त के नए किरदार का पोस्टर शेयर करते हुए खुशी जताई है।फैंस एक्टर के लुक की खूब तारीफें कर रहे हैं. चलिए आपको भी फैंस के रिएक्शन के बारे में बताते हैं.
संजय दत्त का खौफनाक अंदाज
सुभाष घई ने मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड की ओर से लिखा, “हम सभी यह देखकर बहुत खुश हैं कि हमारे प्यारे संजू ‘खलनायक रिटर्न्स’ के साथ वापस आ गए हैं। शुक्रवार को मीडिया को इसका एक जबरदस्त टीजर दिखाया गया, जिसे सबने खूब सराहा।”
उन्होंने आगे कहा कि बल्लू बलराम जैसे आइकॉनिक किरदार को दोबारा निभाना संजय दत्त के लिए बड़ी चुनौती है। उन्होंने पूरा भरोसा जताया कि संजय इस बार भी अपने अभिनय से सभी को प्रभावित कर देंगे। घई ने संजय दत्त और पूरी टीम के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
बदनाम बिल्लू के रोल में छाए संजय
संजय दत्त ने शुक्रवार को खुद ‘खलनायक रिटर्न्स’ फिल्म की आधिकारिक घोषणा की। यह फिल्म 1993 की मूल ‘खलनायक’ का नया संस्करण बताई जा रही है। मूल फिल्म में संजय दत्त ने खलनायक का रोल किया था, जो उस समय काफी चर्चित रहा था। ‘बल्लू बलराम’ का किरदार आज भी दर्शकों की याद में ताजा है। मूल फिल्म ‘खलनायक’ उस समय की कल्ट क्लासिक बन गई थी। इसमें संजय दत्त के अलावा माधुरी दीक्षित, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।
ये भी पढ़े- Salman Khan का बड़ा धमाका! Eid 2027 पर नई फिल्म का ऐलान, साथ होंगी Nayanthara
शुक्रवार को मुंबई में एक इवेंट के दौरान संजय दत्त ने घोषणा की कि उनकी कंपनी ‘थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स’ और अक्षा कंबोज की ‘एस्पेक्ट एंटरटेनमेंट’ ने सुभाष घई की मुक्ता आर्ट्स से क्लासिक फिल्म ‘खलनायक’ के सीक्वल के अधिकार खरीद लिए हैं।
ये भी पढ़े- मेरी बहन की जिंदगी बर्बाद कर दी…’, Annu Kapoor ने एक्टर पर निकाली भड़ास
इवेंट में ‘खलनायक रिटर्न्स’ का छोटा टीजर भी रिलीज किया गया, जिसमें संजय दत्त अपने मशहूर किरदार ‘बल्लू बलराम’ के नए और दमदार अवतार में नजर आए। नई फिल्म ‘खलनायक रिटर्न्स’ के बारे में ज्यादा डिटेल्स नहीं बताई गई है।





