Akshay Kumar की बेटी को ऑनलाइन मिली खौफनाक धमकी, न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

Akshay Kumar की बेटी नितारा को ऑनलाइन हैरेस करने वाले शख्स को महाराष्ट्र साइबर डिपार्टमेंट ने गिफ्तार कर लिया है। एक्टर ने खुद की थी पुलिस में शिकायत की थी। अब लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बेटी नितारा कुमार से जुड़े साइबर हैरेसमेंट मामले में एक गिरफ्तारी की है. महाराष्ट्र साइबर विभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यशस्वी यादव ने इसकी जानकारी दी. अक्षय कुमार की बेटी से न्यूड फोटो मांगी गई थी. उसे यह मैसेज ऑनलाइन गेम खेलते समय मिला था.

साइबर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

अक्षय ने बताया था कि उनकी बेटी से उस शख्स ने न्यूड तस्वीरें मांगी थी. अब साइबर पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. महाराष्ट्र साइबर के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार ने साइबर से संपर्क किया. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन गेम खेलते वक्त उनकी 13 साल की बेटी से न्यूड फोटोज मांगी गई थी. महाराष्ट्र साइबर ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मामले की जांच में जुट गई.

यशस्वी यादव ने बताया इस मामले में हमने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया.

ये भी पढ़े- Bollywood: Sanjay Dutt का खौफनाक कमबैक! ‘बल्लू’ अवतार फिर करेगा राज

अक्षय ने बताई पूरी बात

इस सेशन के दौरान अधिकारी ने अक्षय कुमार का वो वीडियो दिखाया जिसमें उन्होंने पूरा मामला बता था। इस वीडियो में अक्षय ने कहा कि मैं आपको एक घटना के बारे में बताना चाहता हूं जो कुछ महीनों पहले मेरी बेटी के साथ ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान हुई थी। मेरी बेटी ऑनलाइन गेम खेल रही थी। ऐसे गेम जिसे आप किसी अनजाने के साथ भी खेल सकते हैं। जब आप खेलते हैं तो ऐसे मैसेज आते हैं कि आपने अच्छा खेला, आप अच्छा खेल रहे हैं।

अचानक एक शख्स ने बेटी से पूछा कि वो कहां की रहने वाली है और वो कौन है मेल या फीमेल। नितारा ने जवाब दिया कि वो मुंबई से है और एक लड़की है। इसके बाद आरोपी ने कहा कि क्या तुम अपनी न्यूड फोटो भेज सकती हो। ये सुनते ही नितारा ने गेम बंद किया और अपनी मां ट्विंकल खन्ना को इस बारे में बताया और अक्षय ने फिर शिकायत दर्ज की।

ये भी पढ़े- Salman Khan का बड़ा धमाका! Eid 2027 पर नई फिल्म का ऐलान, साथ होंगी Nayanthara

बता दें कि अक्षय की बेटी का नाम नितारा कुमार है. नितारा का जन्म 25 सितंबर 2012 को हुआ था. अक्षय अपने बच्चों को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं. वो अपने बच्चों को पूरा समय देते हैं. उनके साथ वक्त बिताते हैं.

Back to top button