‘Dhurandhar 2’ के मेकर्स कानूनी घेरे में, ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने पर बड़ा बवाल

Dhurandhar 2 के निर्माता फिल्म त्रिदेव के गाने ‘तिरछी टोपीवाला’ के रीक्रिएटेड वर्जन ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ के इस्तेमाल को लेकर कानूनी मुश्किल में फंस गए हैं।

Dhurandhar 2 के मेकर्स पर अब दिल्‍ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। त्र‍िमूर्ति फिल्‍म्‍स के साथ आदित्‍य धर की कंपनी और जियो स्‍टूडियोज की मध्‍यस्‍तथा की कोश‍िश नाकाम रही है। मामला ‘त्र‍िदेव’ फिल्‍म के गाने ‘त‍िरछी टोपीवाले’ के ‘धुरंधर 2’ में ब‍िना इजाजत इस्‍तेमाल का है। हाई कोर्ट में अब 8 मई को इस पर सुनवाई होगी। दिल्ली हाई कोर्ट को बुधवार को बताया गया कि ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स और ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ के बीच गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ का कॉपीराइट मामला मध्यस्थता से सुलझ नहीं पाया है।

क्या है पूरा विवाद?
विवाद की जड़ फिल्म ‘धुरंधर 2’ का गाना ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ है। यह गाना 1989 की सुपरहिट फिल्म ‘त्रिदेव’ के लोकप्रिय ट्रैक ‘तिरछी टोपीवाले’ का नया वर्जन माना जा रहा है। मूल गीत को आनंद-मिलिंद ने कंपोज़ किया था, जबकि इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे।

त्रिमूर्ति फिल्म्स का दावा है कि इस गाने के अधिकार उनके पास हैं। कंपनी का आरोप है कि आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी बी62 स्टूडियोज ने बिना परमिशन लिए इस धुन और कंपोजिशन का इस्तेमाल किया। इसी को लेकर मामला अदालत तक पहुंचा।

ये भी पढ़े- ‘Inspector Avinash 2’ में Randeep Hooda फिर मचाएंगे बवाल, रिलीज डेट ने बढ़ाया क्रेज

मध्यस्थता भी नहीं सुलझा सकी मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने पहले दोनों पक्षों को आपसी सहमति से समाधान निकालने के लिए मेडिएशन की सलाह दी थी। हालांकि, हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बातचीत बेनतीजा रही। अब अदालत में इस विवाद पर आगे सुनवाई होगी।

कानूनी सलाहकारों का मानना है कि यह मामला फिल्म इंडस्ट्री में रीक्रिएटेड गानों के इस्तेमाल और कॉपीराइट नियमों पर बड़ा असर डाल सकता है।

ये भी पढ़े- Box Office: ‘राजा शिवाजी’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई जारी, लाखों में सिमटी ‘एक दिन’

त्रिमूर्ति फिल्म्स ने जताई नाराजगी
त्रिमूर्ति फिल्म्स ने इस पूरे मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने कहा कि मूल गाने की पहचान और भावनाओं के साथ छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि, “गाने को पूरी तरह बदल दिया गया है और बिना स्पष्ट अनुमति के इस्तेमाल किया गया। यह सिर्फ रीमिक्स नहीं, बल्कि मूल रचना के साथ अन्याय है।”

कंपनी का कहना है कि उन्हें कभी भी गाने को इस रूप में इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं दी गई थी।

ये भी पढ़े- ‘Pati Patni Aur Woh Do’ के नए गाने ने बढ़ाया क्रेज, ‘हमने वहीं लगाया दिल’…

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता रही ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी पिछले कुछ समय में हिंदी सिनेमा की सबसे सफल एक्शन सीरीज में शामिल हो चुकी है। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे कलाकार नजर आए।

फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, ‘धुरंधर 2’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए हिंदी संस्करण से ही 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। ऐसे में इस विवाद ने इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

ये भी पढ़े- Haunted 3D: भूतिया महल में दफन रहस्यमयी कहानियाँ, ‘हॉन्टेड 3D’ का टीजर रिलीज

Back to top button