
Dhurandhar: सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार, अभी बाकी है ‘धुरंधर’ की कहानी…
Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट को लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि, अभी फ्रेंचाइजी का अंत नहीं हुआ है. मेकर्स ने सरप्राइज देने की तैयारी कर ली है.
Ranveer Singh Dhurandhar: रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी के जरिए भारतीय सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसकी पहली किस्त दिसंबर, 2025 में आई, जबकि ‘धुरंधर 2’ को मार्च, 2026 में रिलीज किया गया था। फिल्म की अपार सफलता के बाद, चर्चा है कि निर्माता कुछ बड़ा करने की योजना बना रहे हैं। जियो स्टूडियो की सह-निर्माता ज्योति देशपांडे ने हालिया बयान में कहा है कि काम अभी खत्म नहीं हुआ। उनके इस बयान ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है।
ज्योति देशपांडे का बयान
ज्योति देशपांडे ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा, “‘धुरंधर‘ से अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस साल के आखिर तक ऑडियंस के लिए हमारे पास एक सरप्राइज होगा. हमारे पास अभी कुछ स्पेशल है.” हालांकि, क्या कुछ होने वाला है, किस सरप्राइज की बात हो रही है, कहीं ये ‘धुरंधर 3’ को लेकर तो कोई हिंट नहीं है, इस बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल पाया है.
क्या जल्द आएगा तीसरा पार्ट?
‘धुरंधर 3’ बनेगी या नहीं, ये तो अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन अब एक ऐसा हिंट मिला है, जिससे ऐसा लग रहा है कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का अभी दी एंड नहीं हुआ है. मेकर्स अभी भी कुछ प्लान कर रहे हैं और कुछ बड़ा हो सकता है. ऑडियंस को सरप्राइज मिलने वाला है.
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी का निर्माण आदित्य धर की कंपनी B62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज ने मिलकर किया. अब जियो स्टूडियोज की हेड ज्योति देशपांडे ने कहा है कि उनके पास अभी भी ऑडियंस के लिए कुछ खास है.
ये भी पढ़े- Bandar Teaser Out: विलेन के बाद अब ‘बंदर’ बने Bobby Deol, टीजर देख हो जाएंगे हैरान
दोनों फिल्मों ने की जबरदस्त कमाई
साल 2025 में आदित्य धर की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं पहली फिल्म की सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ साल 2026, मार्च में रिलीज हुई. फिल्म के दूसरे भाग ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और कई नए रिकॉर्ड बनाए. इन दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना समेत कई बड़े सितारे नजर आए.
ये भी पढ़े- ‘Dhurandhar 2’ के मेकर्स कानूनी घेरे में, ‘तिरछी टोपीवाले’ गाने पर बड़ा बवाल





