
अपनी मौत की झूठी खबर पर आग-बबूला हुए Shakti Kapoor, बोले- ‘मैं लीगल एक्शन…’
Shakti Kapoor के फैंस तब परेशान हो गए जब सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें आने लगीं। हालांकि एक्टर ने फिर खुद क्लीयर किया कि ये सब खबरें गलत हैं।
Shakti Kapoor Reacts To His Death Rumours: श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के पिता और एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। कुछ समय पहले 73 वर्षीय एक्टर की सोशल मीडिया पर मौत की झूठी अफवाह फैलाई गई थी। इस खबर से उनके फैंस हैरान रह गए। अब एक्टर ने फर्जी खबर पर रिएक्ट किया है। अभिनेता ने अफवाहों को खारिज करते हुए फैंस को आश्वस्त किया कि वह स्वस्थ और खुश हैं।
निधन की खबरों पर बोले शक्ति
शक्ति ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया जिसमें वह फैंस को अपना मैसेज दे रहे हैं। वह बोले, ‘हेल्लो सभी को। मेरे निधन की खबरें आ रही हैं जो वो फेक है। मैं हेल्दी और खुश हूं…प्लीज इसे इग्नोर मत करो।’ इतना ही नहीं शक्ति ने फिर फेक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया है।
View this post on Instagram
लोगों के रिएक्शन
इस पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा कि क्यों लोग चाहते हैं कि आप मरो? बता दें कि आप बॉलीवुड के बेस्ट कॉमेडियन हैं। एक ने लिखा टाइगर जिंदा है। आप जीते रहें। एक ने लिखा कि आप हमेशा जिंदा रहें।
ये भी पढ़े- Dhurandhar: सरप्राइज के लिए हो जाइए तैयार, अभी बाकी है ‘धुरंधर’ की कहानी…
इन सेलेब्स की उड़ी थी मौत की अफवाह
शक्ति कपूर से पहले पिछले कई सालों में कई फिल्मी हस्तियों की मौत की अफवाह उड़ाई जा चुकी है। इनमें माधुरी दीक्षित, रजनीकांत, शाहरुख खान, मुकेश खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि, लकी अली, दिव्यांका त्रिपाठी, शिल्पा शिरोडकर, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आयुष्मान खुराना, काजल अग्रवाल और विक्रम गोखले समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है।
ये भी पढ़े- Bandar Teaser Out: विलेन के बाद अब ‘बंदर’ बने Bobby Deol, टीजर देख हो जाएंगे हैरान





