
“मैं अब पूरे बंगाल का मुख्यमंत्री हूं”… शपथ के बाद चर्चा में शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान
West Bengal CM Statement : Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले कदम से बड़ा राजनीतिक और सांस्कृतिक संदेश दिया। भाजपा के पहले बंगाल मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद कोलकाता स्थित Jorasanko Thakur Bari पहुंचे, जहां उन्होंने महान कवि Rabindranath Tagore को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने टैगोर की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए और वहां मौजूद लोगों के बीच एक गीत भी गाया। मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसे बंगाल की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
“मैं अब पूरे बंगाल का मुख्यमंत्री हूं”
शपथ ग्रहण के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वह अब सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं के नहीं, बल्कि राज्य के हर नागरिक के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बंगाल को विकास, रोजगार और बेहतर प्रशासन की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है और उनकी सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर काम करेगी। अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि बंगाल में विकास और सुशासन की नई शुरुआत होगी।
रवींद्र जयंती के दिन हुआ ऐतिहासिक शपथ ग्रहण
पश्चिम बंगाल में 2026 विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार भाजपा सत्ता में आई है। शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई, रवींद्र जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के बिग्रेड परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में Narendra Modi समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि देकर शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देने का संदेश देने की कोशिश की है।
यह भी पढ़ें…
CM पद छोड़ने को तैयार नहीं ममता, अब प्रोफाइल अपडेट से बढ़ीं अटकलें…
अधिकारी ने किया स्वामी विवेकानंद का जिक्र
अधिकारी ने स्वामी विवेकानंद का जिक्र करते हुए उनके शब्द ‘चरैवेति, चरैवेति’ (चलते रहो, चलते रहो) दोहराए और लोगों से नए बंगाल के निर्माण के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बंगाल को फिर से मजबूत और विकसित बनाना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अभी भी चुनाव परिणामों पर चर्चा कर रहे हैं, वे समझदारी से आगे बढ़ें और सकारात्मक सोच रखें। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को 80 सीटें मिलीं।
यह भी पढ़ें…
बंगाल में भगवा युग की शुरुआत! शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ
सत्ता परिवर्तन के बाद नई उम्मीदें
राज्य में लंबे समय बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है, ऐसे में लोगों की उम्मीदें नई सरकार से बढ़ गई हैं। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, रोजगार और उद्योग जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी के सामने उन वादों को पूरा करने की बड़ी चुनौती होगी।
यह भी पढ़ें…





