‘Welcome To The Jungle’ Teaser Out, अफरा-तफरी, कंफ्यूजन और नॉनस्टॉप हंसी का फुल पैकेज

Welcome to the Jungle Teaser: अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में कॉमेडी, कंफ्यूजन और और नॉनस्टॉप हंसी का धमाका देखने को मिला।

Welcome To The Jungle Teaser Release: अहमद खान के डायरेक्शन में बनीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle) लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब फाइनली मेकर्स ने 15 मई 2026 को ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज (Welcome To The Jungle Teaser) कर दिया है। इस 1 मिनट 30 सेकंड के टीजर वीडियो को देखने से साफ पता चलता है कि, अक्षय कुमार इस बार दर्शकों को हंसा-हंसाकर उनके पेट में दर्द करवाने वाले हैं।

1 मिनट 30 सेकंड के Video ने मचाया धमाल

‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome To The Jungle Teaser Out) के चंद मिनट के वीडियो को देखकर ही दर्शक एक्साइटमेंट से पागल हुए जा रहे हैं.

टीजर में क्या है खासियत? 

टीजर की शुरुआत अक्षय कुमार के एक मजेदार डायलॉग से होती है। वे कहते हैं, ‘सूचना- इस फिल्म में किसी भी जानवर का इस्तेमाल नहीं किया गया है, सिवाय कुछ घोड़ों के और हम…।’ 1 मिनट 30 सेकंड के इस टीजर में बहुत हंसी-मजाक है। सबसे ज्यादा मजेदार अक्षय कुमार के डायलॉग हैं।

‘वेलकम टू द जंगल’ पूरी तरह से कॉमेडी और अफरा-तफरी से भरी एक ऐसी दुनिया है, जहां हर मोड़ पर हंसी का धमाका होने वाला है. ज्यादा स्टार्स, ज्यादा कॉमेडी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ आ रही इस फिल्म से ऑडियंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. क्लासिक कॉमिक टाइमिंग और साफ-सुथरे मनोरंजन का वही पुराना चार्म इस फिल्म में फिर से देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़े- Diljit Dosanjh: सिंगर ने गुपचुप ली US की नागरिकता? सामने आया चौंकाने वाला सच

फिल्म ‘ की स्टार कास्ट और रिलीज

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में कुल 34 कलाकार हैं। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इस फिल्म को राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए. नाडियाडवाला ने मिलकर निर्मित किया है।

ये भी पढ़े- Hindi पर ट्रोल हुईं Sai Pallavi, अब Ramayana मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला?

Back to top button