Hindi पर ट्रोल हुईं Sai Pallavi, अब Ramayana मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला?

Sai Pallavi ने आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ फिल्म ‘एक दिन’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा. एक्ट्रेस इसी साल दिवाली के मौके पर रामायण में भी नजर आने वाली हैं।

रामायण (Ramayana) के निर्माता साई पल्लवी (Sai Pallavi) की हालिया रिलीज ‘एक दिन‘ (Ek Din) से खुश नहीं हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अभिनीत इस फिल्म में साई को हम सीता के किरदार में देखने वाले हैं। लेकिन मेकर्स के मन में अलग ही तरह की उथल-पुथल चल रही है।

एक्ट्रेस को जुनैद खान के साथ आई अपनी फिल्म ‘एक दिन’ में उनके हिंदी उच्चारण को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। 1 मई को रिलीज हुई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई।

साई पल्लवी को लेकर क्या फैसला लिया?

हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि ‘रामायण’ के मेकर्स साई पल्लवी के डायलॉग्स को डब करवाने पर विचार कर रहे हैं. यह भी कहा जा रहा है कि ऐसा इसलिए करने की सोच रहे हैं ताकि ‘रामायण’ में भाषा ज्यादा सहज लगे. दरअसल ‘एक दिन’ में देखा गया था कि उनके बोलने पर काफी साउथ टच आता है, जिसे लेकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए थे.

खबरों के मुताबिक, यह फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए भी लिया जा रहा है. क्योंकि वो फिल्म में माता सीता का किरदार निभा रही हैं, जिसके लिए ज्यादा सधी हुई हिंदी बोलने की जरूरत होती है. हालांकि, मेकर्स ने इसे लेकर कुछ भी अबतक कंफर्म नहीं किया है. इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो फिल्म आने के बाद ही पता लग पाएगा.

ये भी पढ़े- Cannes 2026 में आलिया भट्ट ने बॉलीवुड को घेरा, बोलीं- फिल्में अब भी ‘मेल सेंट्रिक’

दरअसल ‘एक दिन’ की रिलीज के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया था. उनका कहना था कि साई पल्लवी हिंदी के बेसिक शब्द नहीं बोल पातीं, फिर रामायण के लिए कैसे सब तैयार होगा. तो किसी ने सवाल उठाए कि नीतेश तिवारी ने एक्ट्रेस को क्या सोच कर कास्ट किया था. हालांकि, अब मेकर्स ने क्या सोचा है यह फिल्म आने के बाद ही पता लग पाएगा.

ये भी पढ़े- विद्या-राशि संग धमाल मचाएंगे Akshay Kumar, फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस

Back to top button