KKR vs GT: कोलकाता के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, गुजरात की नजरें टॉप-2 पर

IPL 2026, KKR vs GT Playoff Race: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच ईडन गार्डन्स में महामुकाबला। जानें प्लेऑफ का पूरा समीकरण, दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड।

IPL 2026, KKR vs GT Playoff Race:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में आज कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर KKR का सामना मजबूत गुजरात टाइटंस (GT) से होने जा रहा है। जहां एक तरफ अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली KKR के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की नजरें प्लेऑफ के टिकट के साथ-साथ टॉप-2 में अपनी जगह पक्की करने पर टिकी हैं।

KKR के लिए प्लेऑफ का मुश्किल समीकरण

अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन काफी उतार-चढ़ाव भरा और निराशाजनक रहा है। पिछले साल भी टीम उनकी कप्तानी में आठवें पायदान पर रही थी, जिसके बाद इस साल उन्हें दोबारा कमान सौंपे जाने पर कई सवाल खड़े हुए थे।

इस सीजन में भी KKR की शुरुआत इतनी खराब रही कि टीम को अपनी पहली जीत के लिए 7वें मैच तक का लंबा इंतजार करना पड़ा। गलत टीम कॉम्बिनेशन और बैटिंग ऑर्डर में लगातार बदलाव के कारण टीम कभी भी पूरी तरह सेटल नजर नहीं आई।

हालांकि, 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद टीम ने लगातार 4 मुकाबले जीतकर शानदार वापसी की थी, लेकिन पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खराब फील्डिंग और विराट कोहली के शानदार शतक के कारण KKR का विजयी रथ रुक गया।

प्लेऑफ का समीकरण

KKR के पास अब केवल 3 मैच बचे हैं। अगर टीम अपने तीनों आगामी मैच जीत भी लेती है, तो वह अधिकतम 15 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। ऐसी स्थिति में प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए कोलकाता को अपनी जीत के साथ-साथ दूसरी टीमों के नेट रन रेट और नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

ये भी पढ़े- IPL 2026: CSK पर जीत के साथ ऋषभ पंत को लगा लाखों का फटका, BCCI ने ठोका जुर्माना

GT के लिए टॉप-2 में जगह पक्की करने की चुनौती

शिल्पकार शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस इस सीजन में बेहद संतुलित और मजबूत दिखाई दे रही है। पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ कप्तान गिल ने खुद 50 गेंदों में 86 रनों की आतिशी पारी खेली थी। इसके अलावा टीम के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने पिछले मैच में कोलकाता के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया था। गुजरात की नजर आज का मैच जीतकर अंक तालिका के टॉप-2 में अपनी स्थिति को अभेद्य बनाने पर होगी ताकि प्लेऑफ में उन्हें फाइनल में जाने के दो मौके मिल सकें।

ये भी पढ़े- ODI World Cup 2027 को लेकर विराट कोहली का दो टूक; सम्मान मिला तो खेलूंगा, वरना…

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 (Probable Playing XIs)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी, कैमरोन ग्रीन, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

Back to top button