Salman Khan का शर्टलेस लुक हुआ Viral, लेकिन कैप्शन ने बढ़ाई टेंशन…

Salman Khan Shirtless Photo: सोशल मीडिया पर सलमान खान का मिड नाइट पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं उनकी शर्टलैस हॉट फोटो और तन्हाई से भरे कैप्शन ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

Salman Khan Shirtless Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार सलमान खान ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक शर्टलेस फोटो शेयर की। फोटो से ज्यादा चर्चा में सलमान खान का कैप्शन है, जिसमें 60 की उम्र में उन्होंने ‘अकेले और तन्हा‘ रहने की बात कही है। सलमान खान उन एक्टर्स में से एक हैं, जो अपने अफेयर्स को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। वहीं, उनके प्रशंसकों ने कमेंट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

सलमान खान की पोस्ट वायरल

एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेला और तन्हा। अकेला रहना आपकी पसंद है और तन्हा तब होता है जब कोई आपके साथ नहीं रहना चाहता… अब इसके आगे आपको खुद तय करना होगा कि आपको क्या करना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

फैंस ने पोस्ट पर किया रिऐक्ट

तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए एक फैंस ने कमेंट किया भाई, मुझे पता था कि ऐसा होगा। आप लाजवाब हैं… एक सच्चे वॉरियर के प्रशंसक होने पर मुझे हमेशा गर्व रहेगा… आपको सलाम… आप हमें शक्ति देते हैं।” एक अन्य ने कहा, “आप इकलौते सलमान खान हैं, जो इतने सालों में जरा भी नहीं बदले! उनका अंदाज आज भी वैसा ही है!

ये भी पढ़े- Cocktail 2: कृति पर ये क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना? ‘कॉकटेल 2’ के इवेंट से वीडियो वायरल

सलमान की बात करें तो वो बॉलीवुड के असली सुल्तान हैं. सालों से वो फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं. दबंग खान अब जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’  में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा वो साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ दिल राजू की फिल्म में भी दिखेंगे.

ये भी पढ़े- बच्चों से ज्यादा ‘डॉग्स पालो’? Shefali Shah के बयान ने मचाया बवाल

Back to top button