
Cocktail 2: कृति पर ये क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना? ‘कॉकटेल 2’ के इवेंट से वीडियो वायरल
Rashmika Mandanna At Cocktail 2 Event: ‘कॉकटेल 2’ के इवेंट के दौरान रश्मिका मंदाना ने कुछ ऐसा कह दिया, जो अब वायरल है और सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।
Rashmika Mandanna At Cocktail 2 Event: कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 जल्द ही रिलीज होने जा रही है. स्टारकास्ट इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं. कॉकटेल 2 के प्रमोशनल इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रश्मिका मंदाना अपनी को- स्टार कृति सेनन की जमकर तारीफ करते दिख रही हैं, लेकिन बातों ही बातों में रश्मिका की जुबां फिसल गई.
रश्मिका ने बोला ऐसा शब्द, बाद में मांगी माफी
इवेंट के दौरान एक मजेदार पल तब देखने को मिला, जब रश्मिका मंदाना कृति सेनन की तारीफ कर रही थीं। रश्मिका फिल्म में कृति के अलग अंदाज और हॉटनेस की जमकर तारीफ करती हैं। वो कहती हैं, ‘कॉकटेल 2 में कुछ तो बिल्कुल अलग है। कृति तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो। यह तो पूरी दुनिया जानती है। तुम सच में बहुत खूबसूरत और हॉट लगी हो।’
View this post on Instagram
इसी दौरान रश्मिका के मुंह से जल्दी में एक ऐसा शब्द निकल जाता है, जो मंच पर नहीं बोलना होता है। इसके बाद रश्मिका अपना मुंह ढक लेती हैं और मजाकिया अंदाज में कहती हैं, ‘ओह सॉरी! चुप रहो!’।
रश्मिका वहां मौजूद पैप्स और मीडिया से उसे सेंसर करने को कहती हैं। जबकि इस दौरान शाहिद और कृति समेत वहां मौजूद हर कोई खिला-खिलाकर हंसने लगता है। तभी कृति बोलती हैं कि एक ही शब्द बोलने से मना किया था, लेकिन वो ही बोल दिया।
ये भी पढ़े- बच्चों से ज्यादा ‘डॉग्स पालो’? Shefali Shah के बयान ने मचाया बवाल
इस दिन रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’
बीती रात हुए इस इवेंट में फिल्म की प्रमुख कास्ट के अलावा डायरेक्टर होमी अदजानिया, निर्माता दिनेश विजन और संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती भी मौजूद थे। शाहिद, कृति और रश्मिका की ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभी तक फिल्म का टीजर ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है।
ये भी पढ़े- Golmaal 5: कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार की एंट्री ने बढ़ाया एक्साइटमेंट





