
‘Welcome To The Jungle’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, जंगल में धमाल मचा रही पूरी टोली
Welcome To The Jungle Title Track: फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज सोमवार को इसका टाइटल ट्रैक रिलीज हुआ है। इसमें फिल्म से जुड़े कई दिलचस्प हिंट भी मिले हैं।
Welcome To The Jungle Title Track: ‘वेलकम टू द जंगल’ का टाइटल ट्रैक सोमवार को रिलीज हुआ, जो शुरुआत से ही वेलकम फ्रैंचाइजी की खासियत को बरकरार रखता है। गाने की शुरुआत पहली फिल्म के एक डायलॉग से होती है, ‘आलू ले लो…कांदे ले लो,’ फिर एक चिंपैंजी के हैरान चेहरे को दिखाया जाता है और उसके बाद फिल्म की बड़ी कास्ट दिखाई देती है। फिल्म में पूरे 25 एक्टर्स हैं और वो सारे ही इस गाने में दिखाई दे रहे हैं।
जंगल में मंगल करने निकली अक्षय कुमार की टोली
फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का गाना आज सोमवार को आया है। इसमें एक्शन भी है, इमोशन भी हैं और भरपूर कॉमेडी का डोज है। जंगल का इलाका है और अक्षय कुमार अपनी टोली के साथ वहां मौजूद हैं। जंगल में एक से बढ़कर एक चैलेंज सामने आते हैं। पूरी टोली सर्वाइव करती है। साथ में मस्ती भी भरपूर होती है। इस टाइटल ट्रैक के जरिए यह बात कंफर्म हो चुकी है कि अक्षय कुमार का फिल्म में डबल रोल है।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
यह फिल्म बॉलीवुड की पॉपुलर ‘वेलकम’ फ्रेंचाईजी की तीसरी किस्त है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ, पेरश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन और कीकू शारदा सहित कई चर्चित सितारे हैं।
इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया है। फिल्म के गाने की बात करें तो गाने की तो इसे संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। इस गाने को रीक्रिएट संस्करण के साथ जारी किया गया है। पहले की तरह इस बार भी आवाज शान ने दी है।
ये भी पढ़े- Salman Khan का शर्टलेस लुक हुआ Viral, लेकिन कैप्शन ने बढ़ाई टेंशन…
वेलकम टू द जंगल’ रिलीज डेट
‘वेलकम टू द जंगल’ को बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप के बैनर तले फिरोज ए नाडियाडवाला ने बनाया है और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। अक्षय कुमार दूसरे पार्ट में शामिल न होने के बाद इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़े- Cocktail 2: कृति पर ये क्या बोल गईं रश्मिका मंदाना? ‘कॉकटेल 2’ के इवेंट से वीडियो वायरल





