
Mirzapur Movie: मुन्ना भैया ने सीना ठोंककर किया दावा, ‘इतिहास रचेगी ‘मिर्जापुर द मूवी’
Mirzapur Movie: सिनेमाघरों में मचेगा ‘विंटेज’ मिर्जापुर का गदर. मुन्ना भैया दिव्येंदु ने फिल्म को लेकर किया ऐसा खुलासा कि बढ़ गई फैंस की धड़कनें मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार.
Mirzapur Movie: पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की आने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ 4 सितंबर को बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली हैं. फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ हैं. साथ ही सभी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच ‘मुन्ना भैया’ का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा ने हाल ही में फिल्म की कमाई को लेकर एक बड़ा बयान दिया, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
मिर्जापुर वाले मुन्ना भैया
‘मुन्ना भैया’ के लिए मिले इस अगाध प्यार और एक बार फिर इस आइकॉनिक किरदार में कदम रखने के बारे में साझा किया, ‘मुन्ना के लिए लोगों के दिल में जो प्यार है, उसे मैं आज भी पूरी तरह समझ नहीं पाता हूँ; कभी-कभी तो हैरानी होती है कि क्या ऐसा कोई किरदार सचमुच किसी समानांतर दुनिया में जी रहा है. तीसरे सीजन में मेरा किरदार मर गया था, इसलिए लोग पुराने हिंदी गानों के साथ इमोशनल रील्स बना रहे थे और उससे वापस आने की गुहार लगा रहे थे.
मुन्ना भैया’ के किरदार को मिले प्यार को लेकर उन्होंने कहा, ‘मुन्ना के लिए लोगों के दिलों में जो प्यार बसा हुआ है, उसे मैं आज भी समझ नहीं पाता हूं. कभी-कभी हैरानी होती है कि क्या कोई कैरेक्टर सच में किसी पैरलेल वर्ल्ड में जी रहा है. जब तीसरे सीजन में मेरा किरदार मर गया था, तो लोग हिंदी गानों के साथ इमोशनल रील्स बनाकर उससे वापस आने की गुहार लगा रहे थे.’
ये भी पढ़े-‘मैं वर्जिन हूं क्योंकि…’, Sana Makbul के इस बयान ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल
उन्होंने आगे कहा, ‘मैं ये उम्मीद करता हूं कि एक बार फिर इस किरदार के साथ न्याय कर सकूं. मेरे दिमाग में थोड़ा सा कन्फ्यूजन था कि क्या मुझे इसे फिर नए सिरे से निभाना चाहिए या पहले सीजन जैसे नकल करना चाहिए.’
ये भी पढ़े- बॉडी शेमिंग पर भड़कीं Sara Tendulkar, सचिन की बेटी ने लगा दी पैपराजी की क्लास
वेब सीरीज ने भी मचाया था बवाल
बता दें कि ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के अब तक तीन सीजन रिलीज हो चुके हैं, जिनमें पहला सीजन 2018, दूसरा सीजन 2020 और तीसरा 2024 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. इसके बाद इसके चौथे सीजन के साथ-साथ मेकर्स इसकी आने वाली फिल्म ‘मिर्जापुर: द फिल्म’ पर भी काम कर रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा सकता हैं. फिल्म में दिव्येंदु के साथ पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रसिका दुग्गल जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे, जिन्होंने सीरीज में अपने अभिनय से धमाल मचाया था.
ये भी पढ़े- Bandar Trailer: जुर्म के सर्कस में बंदर बने बॉबी देओल, ट्रेलर देख झन्ना जाएगा दिमाग





