Bandar Trailer: जुर्म के सर्कस में बंदर बने बॉबी देओल, ट्रेलर देख झन्ना जाएगा दिमाग

Bandar Trailer Out: बॉबी देओल की आने वाली फिल्म ‘बंदर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह एक रंगीन मिजाज स्टार समीर मेहरा के किरदार में हैं।

Bandar Trailer Out: अपने धमाकेदार टीजर से पूरे देश में हलचल मचाने के बाद ‘बंदर’ (Bandar) के मेकर्स ने आखिरकार इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है. यह ट्रेलर आपको एक ऐसी दुनिया में और गहराई से ले जाता है जो ट्विस्ट्स, बोल्ड डायलॉग्स, कमाल की परफॉर्मेंस और हल्के-फुल्के ह्यूमर से भरी हुई है। बॉबी देओल पहली बार डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने अनुराग कश्यप फिल्म की अनूठी दुनिया में कदम रखते हुए बिल्कुल अलग और अनोखा रोल निभाया है, ठीक वैसा ही जिसका हम सब लंबे समय से इंतजार कर रहे थे.

ट्रेलर में क्या है खास?

‘बंदर’ का 2 मिनट से ज्यादा लंबा ट्रेलर सस्पेंस, चौंकाने वाले ट्विस्ट्स और अनुराग कश्यप के गंभीर दृश्यों में छुपे अनोखा व्यंग्य से भरपूर है।

बाॅबी एक ऐसे सुपरस्टार के रूप में दिख रहे हैं, जो शोहरत की बुलंदियों पर तो है, लेकिन पर्दे के पीछे अकेलेपन, गहरे शक और मानसिक तनाव के एक बेहद परेशान करने वाले जाल में फंसा हुआ है। पल-पल बदलते हालात और तनाव से भरे इस ट्रेलर में बॉबी बेहद दमदार नजर आ रहे हैं।

शोहरत की आड़ में छिपा अंधेरा

फिल्म का ट्रेलर पूरी तरह से बॉबी के एक चौंकाने वाले किरदार के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें बॉबी एक ऐसे कलंकित और पुराने सुपरस्टार के रूप में नजर आ रहे हैं, जो जनता के सामने तो बेहद करिश्माई दिखता है, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे अकेलेपन से जूझ रहा है। कहानी धीरे-धीरे उसकी चमक-धमक भरी दुनिया से एक अंधेरी हकीकत की तरफ मुड़ती है, जहां रहस्य गहराने के साथ ही यह सुपरस्टार जेल की सलाखों के पीछे पहुंच जाता है।

ये भी पढ़े- Preetam And Pedro Teaser: विक्रांत मैसी ने बुना जुर्म का जाल, अरशद-वीर करेंगे पर्दाफाश

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के डायरेक्शन में बनी और सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखी गई है। यह वही  जोड़ी है जिन्होंने ‘पाताल लोक’, ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी कमाल की कहानियाँ दी हैं।

फिल्म ‘बंदर में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आज़ाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोंसले जैसे कई स्टार्स दिखने वाले हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित बंदर (Bandar Release) 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

ये भी पढ़े- Junior NTR की Dragon का टीजर रिलीज, एक्टर का किलर लुक देख फैंस घायल

Back to top button