ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रम्प ने रद्द किया वीकेंड प्लान, बढ़ा तनाव…

Iran US War Ceasefire: Donald Trump के अचानक अपना वीकेंड गोल्फ कार्यक्रम रद्द कर White House लौटने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमलों की तैयारी कर सकता है। हालांकि अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

CBS रिपोर्ट में बड़ा दावा
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स, खासकर CBS न्यूज के अनुसार, ट्रम्प प्रशासन ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विचार कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन व्हाइट हाउस और रक्षा विभाग के स्तर पर लगातार चर्चा चल रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने भी रद्द किए कार्यक्रम
रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी प्रशासन और सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने छुट्टी और हॉलिडे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

इस घटनाक्रम को संभावित सैन्य तैयारी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

ईरान की चेतावनी
वहीं Iran की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि अगर अमेरिका ने कोई “बेवकूफी” की, तो उसका करारा जवाब दिया जाएगा।

ईरान पहले भी साफ कर चुका है कि किसी भी सैन्य हमले का जवाब क्षेत्रीय स्तर पर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

गंगा की धारा रोकने की तैयारी? बांग्लादेश के पद्मा बैराज को लेकर उठे बड़े सवाल…

मध्य पूर्व में बढ़ सकता है तनाव
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव बढ़ता है, तो इसका असर पूरे मध्य पूर्व पर पड़ सकता है।

इससे वैश्विक तेल बाजार, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सुरक्षा हालात पर भी बड़ा असर पड़ने की आशंका है।

यह भी पढ़ें…

तेल सप्लाई में सऊदी को झटका, भारत के टॉप-3 में पहुंचा वेनेजुएला…

दुनिया की नजरें वॉशिंगटन और तेहरान पर
फिलहाल दुनिया की नजरें वॉशिंगटन और तेहरान पर टिकी हैं। दोनों देशों के बीच पहले से तनावपूर्ण रिश्तों के बीच यह नया घटनाक्रम वैश्विक राजनीति में चिंता बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

आने वाले दिनों में अमेरिका की ओर से कोई बड़ा फैसला लिया जाता है या नहीं, इस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें…

Iran युद्ध पर ट्रम्प की बढ़ीं मुश्किलें, अमेरिकी संसद में पास हुआ बड़ा प्रस्ताव…

Back to top button