
Randeep Hooda का बड़ा खुलासा… इस वजह से ठुकराया था ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल
एक्टर Randeep Hooda ने खुलासा किया है कि उन्होंने विक्की कौशल स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल क्यों रिजेक्ट किया था। जानें हिंदू-मुस्लिम मुद्दे और सावरकर फिल्म से जुड़ी वह बड़ी वजह।
बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) अक्सर अपने दमदार अभिनय और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने हर तरफ हलचल मचा दी है। रणदीप हुड्डा ने बताया कि उन्हें विक्की कौशल स्टारर और लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ (Chhaava) में मुगल सम्राट औरंगजेब का अहम रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्होंने इसे साफ मना कर दिया था।
मराठा साम्राज्य के महान शासक छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा और यह हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। फिल्म में बाद में औरंगजेब का किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया, जिसके लिए उनकी जमकर तारीफ भी हुई। लेकिन आखिर रणदीप हुड्डा ने इस सुनहरे मौके को क्यों हाथ से जाने दिया? आइए जानते हैं इसके पीछे की असली वजह।
‘छावा’ रिजेक्ट करने की रणदीप हुड्डा ने बताई वजह
एक हालिया इंटरव्यू में रणदीप हुड्डा ने बताया कि जब डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने ‘छावा’ में औरंगजेब के रोल के लिए उनसे संपर्क किया था, तब उनकी मानसिक स्थिति और परिस्थितियां बिल्कुल अलग थीं।
रणदीप ने कहा, “लक्ष्मण उतेकर के लिए मेरे मन में बहुत प्यार और सम्मान है, लेकिन उस वक्त मैं एक अलग दौर से गुजर रहा था। मैंने फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की शूटिंग पूरी की थी और उसका पोस्ट-प्रोडक्शन चल रहा था। उस फिल्म के लिए मैंने अपना वजन काफी कम कर लिया था और सिर भी मुंडवा रखा था।”
अदालती मामले से परेशान थे एक्टर
शारीरिक बदलावों के अलावा रणदीप ने फिल्म को न कहने की सबसे मुख्य वजह वैचारिक और मानसिक तनाव को बताया। रणदीप हुड्डा ने खुलकर बात करते हुए कहा, “उस समय मैं एक आईपी (IP) कोर्ट केस की कानूनी लड़ाई से भी जूझ रहा था। इसके साथ ही, ‘छावा’ की पूरी कहानी में हिंदू-मुस्लिम मुद्दे बहुत ज्यादा हावी थे। मैं उस दौर में दोबारा उस तरह के विवादित या भारी रास्ते पर नहीं जाना चाहता था। यही वजह थी कि मैंने औरंगजेब का किरदार निभाने से इनकार कर दिया।”
ये भी पढ़े- ‘Queen of Cannes’ ने फिर लूटी महफिल, Aishwarya का रॉयल ब्लू लुक वायरल
हाल ही में पिता बने हैं रणदीप हुड्डा
रणदीप हुड्डा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्टर के घर हाल ही में किलकारियां गूंजी हैं। रणदीप और उनकी पत्नी लिन लैशराम (Lin Laishram) ने बीती 10 मार्च को एक प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया है। खास बात यह है कि इसी दिन रणदीप के पिता रणबीर हुड्डा का जन्मदिन भी होता है। रणदीप ने अपनी बेटी का नाम ‘न्योमिका हुड्डा’ (Nyomika Hooda) रखा है।
ये भी पढ़े- ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का ट्रेलर रिलीज, दो हसीनाओं के बीच फंसे वरुण धवन
‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ में दिखे रणदीप
काम की बात करें तो रणदीप हुड्डा को हाल ही में बेहद लोकप्रिय वेब सीरीज ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ (Inspector Avinash 2) में देखा गया है। नीरज पाठक द्वारा निर्देशित इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज का प्रीमियर 15 मई को जियोहॉटस्टार (JioHotstar) पर हुआ है। 1990 के दशक के उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीरीज में रणदीप के साथ उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, अभिमन्यु सिंह और शालिन भनोट जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
ये भी पढ़े-LoC के पास बच्चों को मिली डिजिटल एजुकेशन! अक्षय कुमार के दान से चमका कश्मीर का सरकारी स्कूल





