भोजपुरी अंदाज में Akshay Kumar का धमाका, Akshara संग ‘घिस घिस घिस’ ने तोड़ा इंटरनेट

Akshay Kumar की फिल्म Welcome to the Jungle का नया भोजपुरी गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो गया है. गाने में अक्षय कुमार, Akshara Singh के साथ देसी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।

Akshay Kumar की अपकमिंग फिल्म वेलकम टु द जंगल का घिस-घिस गाना रिलीज हो चुका है। यह गाना भोजपुरी में है। अक्षय के साथ अक्षरा सिंह हैं। गाने में दोनों ने जबरदस्त डांस किया है। अक्षय कुमार साबुन लिए नजर आ रहे हैं और अक्षरा उन्हें घिस-घिसकर नहलाने की बात क रही थीं। कुछ लोगों का मानना है कि ये गाना स्त्री के काटी रात की तरह हिट हो जाएगा। वहीं कई लोग इसे क्रिंज बता रहे हैं।

घिस घिस घिस सॉन्ग आज रिलीज

अक्षय कुमार ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से फिल्म वेलगम टू द जंगल गाने की एक झलक शेयर की है। गाने के कैप्शन में अक्षय कुमार ने लिखा है, फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर। घिस घिस घिस सॉन्ग आज रिलीज हो रहा है।

गाने के बारे में-

फिल्म वेलकम टू द जंगल गाने का टाइटल है, घिस घिस घिस। गाने की लिरिक्स में रगड़के नहला देब साबुन से, होंठवा पे काटे जैसे मधुमक्खी, रगड़े जवानी जैसे भर-भर के, जैसे बोल इस्तेमाल किए गए हैं। गाने को विक्रम मोन्तरोज, सुप्रिया पाठक ने आवाज दी है, जबकि इसकी लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखी है।

ये भी पढ़े- Randeep Hooda का बड़ा खुलासा… इस वजह से ठुकराया था ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल

क्यों भोजपुरी की ओर किया रुख?

अक्षय कुमार आने वाली मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म वेलकम टू जंगल में इस बार बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं. माना जा रहा है कि सिर्फ गाना ही नहीं बल्कि, अक्षय फिल्म में एक भोजपुरी स्टार का रोल निभा रहे हैं, जो कहानी का सबसे मजेदार और धमाकेदार हिस्सा बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े- ‘Queen of Cannes’ ने फिर लूटी महफिल, Aishwarya का रॉयल ब्लू लुक वायरल

फिल्म 26 जून को थियेटर में रिलीज होगी. अक्षय के साथ फिल्म में सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार एक साथ नजर आएंगे.

Back to top button