‘गर्मी बहुत ज्यादा है’, जनता दर्शन में महिलाओं को देख भावुक हुए CM योगी…

Lucknow Janta Darshan: Yogi Adityanath सोमवार को अपने नियमित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में बेहद संवेदनशील अंदाज में नजर आए। भीषण गर्मी और लू के बीच दूर-दूर से पहुंचीं महिलाओं को देखकर मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उनकी समस्याएं सुनीं, बल्कि उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षित रखने के लिए खास सलाह भी दी।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी और हीटवेव के बीच बड़ी संख्या में लोग जनता दर्शन कार्यक्रम में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे।

महिलाओं को देखकर भावुक हुए CM योगी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर उन महिलाओं पर पड़ी जो भीषण गर्मी में लंबी दूरी तय कर अपनी समस्याएं लेकर आई थीं।

सीएम ने उनकी समस्याएं ध्यान से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि महिलाओं की स्थिति देखकर मुख्यमंत्री भावुक भी नजर आए।

अपने परिवार का ध्यान रखिए: CM Yogi
जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी ने महिलाओं से कहा कि गर्मी बहुत ज्यादा है, इसलिए खुद का और परिवार का विशेष ध्यान रखें।

उन्होंने लोगों को लू और भीषण गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी। मुख्यमंत्री ने खास तौर पर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की बात कही।

अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों को जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का समय पर और संवेदनशीलता के साथ निस्तारण होना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

बेरोजगारी बनी मौत की वजह? लखनऊ में अवसाद से जूझ रहे व्यक्ति ने की आत्महत्या

जनता दर्शन में उमड़ी भीड़
Janata Darshan में प्रदेश के कई जिलों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इस दौरान स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस और सामाजिक योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिन पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें…

UP News: बाराबंकी में पेड़ से लटके मिले प्रेमी जोड़े के शव, हत्या की आशंका…

प्रदेश में गर्मी और लू का असर
उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

ऐसे में सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

“बिना बोले भी तुम्हारे दिमाग में हम होंगे”, खराब तबीयत के बीच प्रेमानंद महाराज की भक्तों से…

Back to top button