Lucknow: चारबाग रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा; प्लेटफॉर्म पर गिरा टिन शेड, 3 यात्री घायल

Charbagh Railway Station: लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर टिन शेड गिर गया। इस हादसे में कुछ यात्री घायल हो गए हैं। रेलवे प्रशासन ने प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

Charbagh Railway Station: शुक्रवार सुबह लखनऊ (चारबाग) रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच के शेड की टीन गिर गई। इससे तीन यात्री दब गए। आरपीएफ और जीआरपी की मदद से घायल यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया है। लखनऊ रेलवे स्टेशन पर स्टेशन पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत रेल भूमि विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। एअर कोनकोर्स के लिए शेड हटाए गए थे।

शुक्रवार सुबह आठ बजे उसका एक हिस्सा गिर गया। रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ (RPF) और जीआरपी (GRP) की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया.

ये भी पढ़े- Lucknow Crime: सिगरेट विवाद में BJP नेता की हत्या, ईंट-पत्थरों से किया हमला; दोस्त फरार

ये भी पढ़े- UP News: तेज आंधी से निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

Back to top button