
Lucknow Crime: सिगरेट विवाद में BJP नेता की हत्या, ईंट-पत्थरों से किया हमला; दोस्त फरार
Lucknow Crime News: लखनऊ में भाजपा युवा मोर्चा नेता शिवम सिंह की सिगरेट को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी गई। बाइक सवार युवकों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर सिर कूच दिया।
Lucknow Crime News: लखनऊ में अयोध्या के भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। सिगरेट न देने पर नाराज होकर बाइक सवार 3 युवकों ने मारपीट की और फरार हो गए। कुछ देर बाद दोबारा लौटे तो ईंट-पत्थरों से हमला कर सिर कूच दिया। साथ आए दोस्त भाजपा नेता को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। गंभीर हालत में मिले भाजपा नेता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना विभूति खंड थाना क्षेत्र के जलवा क्लब के बाहर की है।
सिगरेट को लेकर हुआ था विवाद
ख़बर के मुताबिक़ अयोध्या निवासी 28 वर्षीय शिवम सिंह अपने दोस्तों नीलेश और जीशान के साथ पार्टी करने लखनऊ गया था. देर रात तक तीनों ने विभूतिखंड स्थित जलवा क्लब में पार्टी की. 26 मई तड़के करीब 3 बजे जब सभी क्लब से बाहर निकले, तभी बाइक सवार तीन युवकों ने शिवम से सिगरेट मांगी.
बताया जा रहा है कि शिवम ने पहले एक सिगरेट दे दी, लेकिन दोबारा मांगने पर मना कर दिया. इसी बात पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद शिवम अपने दोस्तों के साथ कार से निकल गए. रास्ते में कठौता झील रोड स्थित एलपीएस स्कूल के पास तीनों युवक दोबारा पहुंच गए और शिवम की कार को घेरकर उसपर ईंट-पत्थर फेंकने लगे.
शिवम् को मजबूर होकर कार रोकनी पड़ी. जैसे ही शिवम कार से बाहर निकले, हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर लहूलुहान होकर गिर पड़ा.
ये भी पढ़े- UP News: तेज आंधी से निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत
इलाज के दौरान हुई मौत
पुलिस के अनुसार 26 मई सुबह करीब 4 बजे एक राहगीर ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े शिवम को देखकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर गोमतीनगर स्थित KNS अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान 27 मई की रात करीब 12 बजे शिवम की मौत हो गई. परिवार ने दोस्तों और ड्राइवर पर शिवम् की हत्यी की साजिश का आरोप लगाया है.
ये भी पढ़े- Lucknow News: जनेश्वर मिश्र पार्क में गार्ड की गुंडागर्दी, परिवार के सामने युवक को जूते से पीटा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 27 मई को शिवम का दोस्त नीलेश पूछताछ के लिए थाने पहुंचा. उसने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद हमला हुआ इस हमले से डरे सहमे साथी शिवम को मौके पर छोड़कर भाग गए थे.
पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. क्लब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस का दावा है जल्द ही सच सामने होगा।
ये भी पढ़े- Lucknow: बिजली चोरी पकड़ने गए JE पर हमला; पहले पीटा, फिर छोड़ दिया पालतू कुत्ता





