
‘Don 3’ पर गरमाया विवाद, Ranveer Singh ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस
Ranveer Singh: ‘डॉन 3’ को लेकर विवाद में FWICE द्वारा लगाए गए बैन के बाद अब रणवीर सिंह ने भी कानूनी कदम उठाया है. एक्टर ने FWICE को लीगल नोटिस भेजकर उनके बैन का विरोध किया है।
Dhurandhar 2 एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के ‘डॉन 3‘ से बाहर निकलने के मामले में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज़ (FWICE) ने धुरंधर एक्टर के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी करते हुए उन पर बैन लगा दिया था. वहीं अब इस विवाद ने कानूनी मोड़ ले लिया है. दरअसल अभिनेता ने भी एफडब्ल्यूआईसीई के खिलाफ एक्शनल लेते हुए फॉर्मल लीगल नोटिस भेज दिया है.
रणवीर ने भेजा लीगल नोटिस
खबर के मुताबिक, रणवीर सिंह ने फेडरेशन को यह नोटिस उनके खिलाफ जारी किए गए ‘नॉन डायरेक्टिव कॉर्पोरेशन’ निर्देश के सिलसिले में भेजा था, जिसमें Fwice ने अपने सभी सदस्यों को अभिनेता के साथ उनके किसी भी प्रोजेक्ट में काम न करने का निर्देश दिया था। यह नोटिस एक्टर की लीगल टीम की तरफ से 2 जून को फेडरेशन को भेजा गया है।
रणवीर सिंह और FWICE के बीच विवाद?
बता दें कि ये विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर सिंह कथित तौर पर फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म ‘डॉन 3’ से शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही बाहर हो गए. प्रोडक्शन हाउस ने इस घटना के चलते लगभग 40-45 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है, जिसमें प्री-प्रोडक्शन कॉस्ट और एक्टर को एकोमोडेट रने के लिए किए गए शेड्यूलिंग कमिटमेंट्स का हवाला दिया गया है.
इस मामले को लेकर एफडब्ल्यूआईसीई ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कोऑपरेशन डायरेक्टिव जारी किया और अपने सभी एफिलिएटेड मेंबर यूनियन से रणवीर सिंह से जुड़े किसी भी प्रोजेक्ट पर काम न करने के लिए कहा. एफडब्ल्यूआईसीई ने बाद में क्लियर किया कि इस निर्देश को “प्रतिबंध” नहीं कहा जाना चाहिए, हालांकि इंडस्ट्री और मीडिया के एक बड़े हिस्से ने इसी शब्द का इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़े- Lalit Modi ने किया चौकाने वाला खुलासा, Sushmita Sen संग ब्रेकअप की बताई वजह
रणवीर सिंह ने क्या दिया था रिएक्शन
FWICE की घोषणा के तुरंत बाद रणवीर सिंह ने अपने स्पोकपर्सन के जरिए मामले पर अपना रिएक्शन दिया था. आरोपों का सीधे जवाब दिए बिना, अभिनेता के स्पोकपर्सन द्वारा जापी बयान में कहा गया, “रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रैंचाइज़ी से जुड़े सभी लोगों के लिए काफी सम्मान रखते हैं. डॉन 3 से संबंधित हाल के घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी है, यह मानते हुए कि प्रोफेशनल डिसकशन और पर्सनल इक्वेशन को डिग्निटी, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ ही बेहतर ढंग से संभाला जा सकता है.”
‘डॉन 3’ के बारे में
डॉन 3′ की ऑफिशियल अनाउंसमेंट साल 2023 में हुई थी, जिसमें रणवीर सिंह को एक टीज़र के जरिये इस फ्रेंचाइज़ी के नए चेहरे के रूप में पेश किया गया था. फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद थी, विवादों के चलते 2025 के अंत में ही ये प्री-प्रोडक्शन में पहुंची.
फिलहाल, रणवीर के बाहर होने के बाद से ‘डॉन 3’ का भविष्य अधर में लटका हुआ है क्योंकि न तो ऑफिशियली इसकी कास्टिंग की अनाउंसमेंट की गई है और न ही प्रोडक्शन की कोई टाइमलाइन बताई गई है।
ये भी पढ़े- Cocktail 2 Trailer: दोस्ती, प्यार और ब्रेकअप…, कन्फ्यूजन से भरा कॉकटेल 2 का ट्रेलर





