IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल, कंपनियों की लगी लाइन!

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 में ऑरेंज कैप और MVP जीतने वाले 15 साल के वंडरकिड वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त उछाल आया है।

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की किस्मत और ब्रांड वैल्यू दोनों ही रॉकेट की रफ्तार से आसमान छू रही हैं। जब राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा खिलाड़ी को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था, तब उनकी उम्र और प्रतिभा को लेकर कई तरह की चर्चाएं थीं। लेकिन बेहद कम समय में वैभव ने अपने बल्ले के दम पर क्रिकेट जगत के दिग्गजों को हैरान कर दिया है।

अपने डेब्यू सीजन में महज 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए IPL 2026 किसी सपने जैसा रहा। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब विज्ञापन (Advertisement) की दुनिया में भी इस वंडरकिड पर पैसों की बारिश होने लगी है।

दोगुनी हुई वैभव सूर्यवंशी की विज्ञापन फीस!

एडवर्टाइजमेंट इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी एक ब्रांड एंडोर्समेंट (Brand Endorsement) के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे थे। उन्होंने मशहूर ब्रांड्स जैसे ‘रेड बुल’ (Red Bull) और ‘कॉम्प्लेन’ (Complan) के साथ इसी प्राइस रेंज में डील्स साइन की थीं।

लेकिन आईपीएल 2026 में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद अब उनकी एडवर्टाइजमेंट फीस लगभग दोगुनी हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अब वैभव प्रति डील 2 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई बड़े नेशनल और इंटरनेशनल ब्रांड्स उनके साथ हाथ मिलाने के लिए कतार में खड़े हैं।

ये भी पढ़े- IND vs AFG: भारत में अफगानिस्तान की मेजबानी, घर में मेहमान बनेगी भारतीय टीम

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन न सिर्फ सबसे बड़े मैच-विनर बनकर उभरे, बल्कि उन्होंने अवॉर्ड्स की भी झड़ी लगा दी। आईपीएल 2026 में उनके नाम ये बड़े रिकॉर्ड्स दर्ज हुए:

  • ऑरेंज कैप और MVP: वैभव इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्होंने ‘ऑरेंज कैप’ के साथ-साथ MVP (मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर) का खिताब भी अपने नाम किया।

  • अन्य मुख्य अवॉर्ड्स: उन्हें ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ और ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

  • क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त: वैभव ने इस सीजन में कुल 72 छक्के जड़े। उन्होंने साल 2012 से कायम क्रिस गेल (Chris Gayle) के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों (59 छक्के) के ऐतिहासिक रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया।

  • रन मशीन: वैभव ने कुल 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 776 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। हालांकि, वह प्लेऑफ के मुकाबलों में बदकिस्मत रहे और एलिमिनेटर में 97 रन व क्वालिफायर-2 में 96 रन पर आउट होकर अपने शतकों से चूक गए।

वैभव सूर्यवंशी की चर्चा अब सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। इतनी कम उम्र में खेल और विज्ञापन की दुनिया में ऐसा दबदबा बनाना यह साफ जाहिर करता है कि वह भारतीय क्रिकेट का अगला बड़ा सुपरस्टार बनने की राह पर हैं।

ये भी पढ़े- IPL 2026: अकेले महफिल लूट ले गया बिहार का लाल, वैभव सूर्यवंशी ने जीते ये अवॉर्ड्स

Back to top button