
IND vs AFG: भारत में अफगानिस्तान की मेजबानी, घर में मेहमान बनेगी भारतीय टीम
IND vs AFG: अफगानिस्तान का भारतीय दौरा अब से कुछ दिनों में शुरू होने वाला है। हालांकि उससे पहले खबर है कि सितंबर के महीने में अफगानिस्तान 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए भारत को भारत में ही होस्ट करेगा।
IND vs AFG: क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज दो टीमों के बीच खेली जाती है। इसमें एक मेजबान तो दूसरी मेहमान टीम होती है। मेहमान टीम को सीरीज खेलने के लिए मेजबान देश के दौरे पर जाना होता है। लेकिन अफगानिस्तान अनोखी मेजबानी करने जा रहा है। टीम इंडिया अपने ही घर पर मेहमान होगी और अफगानिस्तान मेजबान। दोनों टीमों के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेले जाने की संभावना है। सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। अफगानिस्तान अपने क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत की मेजबानी करेगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, सीरीज के बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। अफगानिस्तान में सुरक्षा कारणों से इंटरनेशनल मैच का आयोजन नहीं होता। ऐसे में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) अपने घरेलू मैच विदेशी मैदानों पर खेलता है।
भारत को भारत में होस्ट करेगा अफगानिस्तान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज सितंबर में होने वाली है, जिसको अफगानिस्तान होस्ट करेगा। लेकिन सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। बता दें कि भारत ने अफगानिस्तान क्रिकेट को आगे बढ़ाने में उनकी काफी मदद की है। वहीं यह पहली बार होगा जब कोई बाइलेटरल सीरीज में अफगानिस्तान भारत को होस्ट करेगा।
IPL 2026: अकेले महफिल लूट ले गया बिहार का लाल, वैभव सूर्यवंशी ने जीते ये अवॉर्ड्स
सितंबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज भी खेली जा सकती है। हालांकि अभी इसके आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन ये मैच 13, 16 और 19 सितंबर को खेले जाने की संभावना है. वहीं, मौजूदा समय की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम 6 जून से शुरू होने वाले एक एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों के लिए भारत के दौरे पर आ रही है.
बीसीसीआई और एसीबी के बीच अच्छे संबंध हैं. बीसीसीआई वित्तीय स्थिति को मबूत करने में मदद के लिए अन्य बोर्ड जैसे आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे में भारतीय टीमों को खेलने के लिए भेजकर उनकी मदद करता रहा है. इस संबंध में बीसीसीआई और एसीबी के बीच एक सहमति बन गई है. कुछ औपचारिकताओं के पूरे होने के बाद आधिकारिक घोषणा की जाएगी.





