
IPL 2026: अकेले महफिल लूट ले गया बिहार का लाल, वैभव सूर्यवंशी ने जीते ये अवॉर्ड्स
IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स भले ही बाहर हो गई, लेकिन वैभव ने ऑरेंज कैप और टाटा सिएरा कार समेत 5 बड़े पुरस्कार अपने नाम किए।
IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का 19वां सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिताब जीतने के साथ समाप्त हो गया है। हालांकि, इस पूरे टूर्नामेंट में अगर किसी एक खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, तो वह हैं राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी। भले ही राजस्थान की टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स से हारकर बाहर हो गई थी, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई क्लोजिंग सेरेमनी पूरी तरह से वैभव के नाम रही।
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी के अवॉर्ड्स की लिस्ट
| अवॉर्ड का नाम | प्रदर्शन / रिकॉर्ड | इनाम / प्राइज मनी |
| ऑरेंज कैप | सीजन में सबसे ज्यादा 776 रन बनाए (शुभमन गिल को पछाड़ा) | ₹10 लाख |
| इलेक्ट्रिक सुपर स्ट्राइकर | 237.30 का सबसे घातक स्ट्राइक रेट | Tata Sierra कार |
| मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर (MVP) | 436.5 पॉइंट्स के साथ सीजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी | ₹15 लाख |
| मोस्ट सिक्सेश अवॉर्ड | सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के जड़े (ऑल-टाइम रिकॉर्ड) | ₹10 लाख |
| इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन | नियमों के तहत सीजन के सर्वश्रेष्ठ युवा उभरते खिलाड़ी बने | ट्रॉफी |
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कुल ₹35 लाख कैश प्राइज और एक ब्रांड न्यू Tata Sierra कार अपने नाम की।
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन में खेले 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से कुल 776 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल रहे। इस धमाकेदार प्रदर्शन के बूते उन्होंने न सिर्फ करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीता, बल्कि अवॉर्ड सेरेमनी में पुरस्कारों की झड़ी लगा दी।
ये भी पढ़े- RCB vs GT: किंग कोहली की दहाड़ से गूंजा अहमदाबाद, बैक-टू-बैक चैंपियन बनी RCB





