
Virat Kohli ने वैभव को दिया सफलता का मंत्र, वायरल हुआ बातचीत का FULL VIDEO
IPL 2026 Final के बाद Virat Kohli और 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बातचीत का पूरा वीडियो सामने आ गया है। जानें कोहली ने वैभव को क्या गुरुमंत्र दिया।
Virat Kohli: आईपीएल 2026 (IPL) में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रातों-रात क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरने वाले बिहार के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। इस बार वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के किंग विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ हुई उनकी एक बेहद खास मुलाकात है।
अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल के फाइनल मुकाबले के बाद दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, इसका पूरा वीडियो (Full Audio-Video) अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जब ‘किंग’ ने ‘बेबी बॉस’ के कंधे पर रखा हाथ
इससे पहले आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से महज 47 सेकंड की एक म्यूट (बिना आवाज वाली) क्लिप साझा की गई थी, जिसमें वैभव हाथ जोड़कर विराट कोहली का अभिवादन (नमस्ते) करते दिख रहे थे। फैंस तब से ही यह जानने को बेताब थे कि आखिरकार क्रिकेट के इस महानायक ने बिहार के इस छोटे से लड़के के कान में क्या सफलता का मंत्र फूंका था।
विराट कोहली ने दिया सफलता का गुरुमंत्र
अब सामने आए नए वीडियो में दोनों के बीच की पूरी बातचीत साफ सुनी जा सकती है। विराट कोहली, वैभव के कंधे पर हाथ रखकर बेहद आत्मीयता से उन्हें समझाते नजर आ रहे हैं।
𝗧𝗵𝗲 𝗺𝗮𝗻 𝘄𝗵𝗼 𝗺𝗮𝗱𝗲 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮𝗻 𝗰𝗿𝗶𝗰𝗸𝗲𝘁 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🤝 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗼𝘆 𝘄𝗵𝗼 𝗯𝗮𝘁𝘀 𝗳𝗲𝗮𝗿𝗹𝗲𝘀𝘀 🫶💪
The best piece of advice the 15-year old Vaibhav Suryavanshi could get! And who better than Virat Kohli to help fuel his fire in the right direction.… pic.twitter.com/MUqCRBo0la
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 3, 2026
“यहाँ से अब सिर्फ ऊपर जाना है… जो भी कुछ हुआ है, वो तुम्हारी अच्छी मेहनत की वजह से हुआ है। अब कौन क्या बोल रहा है, कैसे बोल रहा है, उस सबको पूरी तरह साइड में रखो (इग्नोर करो)।”
संस्कारों ने जीता फैंस का दिल
महज 15 साल की उम्र में आईपीएल जैसे बड़े मंच पर बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने संस्कारों से भी सबको प्रभावित किया है। वीडियो में विराट जैसे दिग्गज के सामने उनकी विनम्रता और शालीनता देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बातचीत के दौरान विराट ने दो बार वैभव से हाथ मिलाया, जिससे दोनों के बीच का अपनापन और सम्मान साफ झलक रहा था।
IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में बंपर उछाल, कंपनियों की लगी लाइन!
आगे क्या है दोनों का शेड्यूल?
आईपीएल में अपने दमदार खेल के दम पर वैभव ने चयनकर्ताओं को भी प्रभावित किया है। वह 9 जून से श्रीलंका में शुरू हो रही ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के लिए इंडिया ए (India A) टीम के साथ उड़ान भरेंगे। वहीं दूसरी ओर, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 13 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज में भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे।





