Pahlaj Nihalani Death: बॉलीवुड को बड़ा झटका, पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन

Pahlaj Nihalani Passes Away: बॉलीवुड के दिग्गज प्रोड्यूसर और CBFC के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे और लंबे समय से लिवर की बीमारी से पीड़ित थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। गुरुवार, 4 जून 2026 को मुंबई के नानावती अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पहलाज निहलानी पिछले कुछ समय से लिवर (यकृत) से जुड़ी गंभीर समस्याओं से जूझ रहे थे, जिसके बाद उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) आया और वे जिंदगी की जंग हार गए। दोपहर 3:00 बजे सांता क्रूज श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गोविंदा और चंकी पांडे के गॉडफादर थे पहलाज

पहलाज निहलानी को बॉलीवुड का एक ऐसा पारखी माना जाता था, जिन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरस्टार्स दिए। उन्होंने साल 1986 में आई फिल्म ‘इल्जाम’ से गोविंदा को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने चंकी पांडे को फिल्म आग ही आग’ के जरिए ब्रेक दिया।

साल 1993 में पहलाज निहलानी ने गोविंदा और चंकी पांडे की जोड़ी को लेकर फिल्म आंखें’ बनाई, जो उस ब्लॉकबस्टर साबित हुई और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शुमार हुई।

पहलाज निहलानी की शानदार फिल्में

बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने अपने करियर में कई यादगार और सुपरहिट फिल्में दीं थी। जिसमे आंखें, शोला और शबनम, अंदाज, इल्जाम, पाप की दुनिया, आग ही आग, तलाश और रंगीला राजा जैसी फिल्मे शामिल है।

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में रहा विवादित कार्यकाल

पहलाज निहलानी सिर्फ फिल्मों के निर्माण तक ही सीमित नहीं थे, उन्होंने साल 2015 से 2017 तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। हालांकि, उनका यह कार्यकाल बेहद विवादों से घिरा रहा। फिल्मों में कट्स लगाने और सेंसरशिप के सख्त नियमों को लेकर वे अक्सर निर्देशकों के निशाने पर रहे, जिसके चलते उन्हें ‘सेंसर संस्कारी’ का टैग भी मिला था।

ये भी पढ़े- तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, ‘Peddi’ की रिलीज पर किए दर्शन

पीछे छोड़ गए भरा-पूरा परिवार

पहलाज निहलानी अपने पीछे पत्नी नीता निहलानी और तीन बेटों, चिराग, विशाल और दीपेश को छोड़ गए हैं। उनके बेटे चिराग निहलानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और बतौर क्रिएटिव प्रोड्यूसर ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ के साथ काम कर चुके हैं। उनके निधन से पूरा निहलानी परिवार और बॉलीवुड जगत गहरे शोक में डूबा हुआ है।

Back to top button