Pranit More के शो का वीडियो वायरल, शवों के प्राइवेट पार्ट्स पर टिप्पणी से बवाल

Pranit More Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) के शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें डॉक्टर और इन्फ्लुएंसर सेजल पवार शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाने की बात कह रही हैं।

कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) का ‘370 रुपये की बिरयानी’ (370 Rs Biryani Controversy) वाला मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उनके शो का एक और विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस नए वीडियो क्लिप में मेडिकल रिसर्च और अंगों के अनादर को लेकर की गई टिप्पणियों पर भारी हंगामा खड़ा हो गया है।

वीडियो में डॉक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेजल पवार (Sejal Pawar) यह स्वीकार करती दिख रही हैं कि वे और उनके साथी मेडिकल स्टूडेंट्स कॉलेज (केईएम हॉस्पिटल, मुंबई) में डिसेक्शन (Dissection) के लिए दान किए गए पुरुषों के शवों के प्राइवेट पार्ट्स का मजाक उड़ाते थे।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल क्लिप में डॉक्टर सेजल पवार कहती हैं, “खोपड़ी काटी और फिर लास्ट में जो भी है, प्रजनन अंग (प्राइवेट पार्ट्स)…” इस पर होस्ट प्रणित मोरे पूछते हैं, “तू डॉक्टर है या कसाई? और जोक भी मारते हो या सीरियस रहते हो?” सेजल जवाब देती हैं, “मारते हैं।” इसके बाद प्रणित मोरे हंसते हुए कहते हैं, “ऐसे जोक भी मारते हो कि इसके (शव) दिमाग में कुछ नहीं है।” बातचीत के दौरान सेजल आगे जोड़ती हैं, “जो भी हो… साइज वगैरह।” यह सुनकर प्रणित मोरे भी हैरानी जताते हुए पूछते हैं, “क्या? तुम लोग इन सब बातों पर भी चर्चा करते हो?”

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने मेडिकल प्रोफेशनल्स की संवेदनशीलता और नैतिकता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि जो परिवार अपने प्रियजनों के शवों को चिकित्सा विज्ञान और रिसर्च के लिए दान करते हैं, उनके अंगों का इस तरह शो में मजाक उड़ाना बेहद शर्मनाक है। कई यूजर्स ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी करने वाले हिमांशु जांगड़ा पर तो तुरंत एक्शन हुआ, लेकिन शवों के अपमान वाले इस गंभीर मामले पर लोग उतने मुखर क्यों नहीं हैं।

डॉक्टर सेजल पवार ने मांगी माफी

चारों तरफ से घिरने के बाद डॉक्टर सेजल पवार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर जनता से माफी मांगी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा:

“हाल ही में मेरा एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसे दोबारा देखने के बाद मैं पूरी तरह समझती हूं कि मेरी बातों से लोगों को क्यों ठेस पहुंची और वे नाराज क्यों हुए। जिस विषय पर मैंने बात की थी, वह काफी संवेदनशील है। मेरी टिप्पणियां ऐसे तरीके से सामने आईं, जैसा उन्हें नहीं आना चाहिए था। मेरा किसी का अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन मैं यह भी समझती हूं कि इरादे से ज्यादा मायने इस बात के होते हैं कि लोगों पर उसका क्या असर पड़ा।”

ये भी पढ़े- Welcome To The Jungle का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार का एक्शन-कॉमेडी सब पर भारी

‘बिरयानी विवाद’ झेल रहे हैं प्रणित मोरे

इसी शो के एक अन्य हिस्से में महिलाओं को लेकर ‘370 रुपये की बिरयानी वसूलूंगा’ जैसी आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले 22 वर्षीय वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा को गुरुग्राम स्थित उनकी कंपनी ‘स्टारविक डिजाइन’ ने पहले ही नौकरी से निकाल दिया है। अब इस दूसरे वीडियो के सामने आने से यह शो और कॉमेडियन प्रणित मोरे एक बार फिर कानूनी और सामाजिक मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े- ईशा रेखी ने कंफर्म की बादशाह के साथ शादी, रैपर की गोद में बैठे दिखीं एक्ट्रेस

Back to top button