IND vs IRE: भारत के आयरलैंड दौरे पर खतरे के बादल, बेलफास्ट के बवाल ने BCCI को दी टेंशन

India vs Ireland T20 Series Update: भारत और आयरलैंड की टी20 सीरीज पर रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है. टीम इंडिया 26 जून और 28 जून को दो टी20 मैच खेलेगी।

India vs Ireland T20 Series Update: भारतीय क्रिकेट टीम को अगले कुछ दिनों में आयरलैंड के दौरे पर जाना है, जहां उसे 2 टी20 मैच खेलने हैं. इस दौरे को लेकर काफी ज्यादा उत्सुकता है, वजह हैं वैभव सूर्यवंशी, जो पहली बार टीम इंडिया में चुने गए हैं। मगर उनके इस डेब्यू से पहले ही सीरीज पर संकट छा गया है क्योंकि आयरलैंड के बेलफास्ट में हिंसक बवाल मचा हुआ है, जिसने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को चिंता में डाल दिया है।

क्या रद्द हो जाएगी भारत-आयरलैंड सीरीज?

एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने भी नॉर्थर्न आयरलैंड में हिंसक घटनाओं पर करीब से नजर बनाई हुई है. अगर स्थिति नहीं सुधरी तो मैचों का वेन्यू बदलने पर विचार किया जा सकता है.

भारतीय टीम बहुत जल्द यूके टूर पर जाने वाली है. भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून और 28 जून को दो टी20 मैच खेले जाएंगे और यह दोनों मुकाबले बेलफास्ट में ही खेले जाने हैं, जहां के हालात इस समय अच्छे नहीं हैं. हिंसक प्रदर्शन के बीच आयरलैंड क्रिकेट ने कहा की खिलाड़ियों, कोच और स्टाफ की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है.

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू का भी इंतजार

इसी बीच फैंस को वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का भी इंतजार है, जिन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में चुना गया है. अगर आयरलैंड या इंग्लैंड में वैभव को डेब्यू का मौका मिलता है, तो वे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ टीम इंडिया के लिए अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे. वहीं आयरलैंड टूर पर श्रेयस अय्यर पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखेंगे.

आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

Back to top button