
Dhamaal 4: अजय देवगन की फिल्म में भोजपुरी का तड़का, ‘धमाल 4’ का गाना ‘चटनी’ रिलीज
Dhamaal 4 CHATNI Song Out: अपने हंसी से भरपूर ट्रेलर के साथ दर्शकों को नॉस्टैल्जिया की सैर कराने के बाद, धमाल 4 ने उत्साह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। अब मेकर्स ने अब चटनी रिलीज़ कर दिया है।
Dhamaal 4 CHATNI Song Out: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ का गाना ‘चटनी’ रिलीज हो गया है। इसे नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने को म्यूजिक आदित्य देव और नीलकमल सिंह ने दिया और इसके लिरिक्स धीरज बबुआन ने लिखे हैं। बता दें कि यह 57 साल पुराना लोकप्रिय भोजपुरी लोकगीत है, जो ‘फुलौरी बिना चटनी कैसे बनीं’ नाम से हिट हुआ था।
मेकर्स ने किया चटनी गाना रिलीज
भोजपुरी का तड़का
यह गाना कलाकारों के बीच की शानदार केमिस्ट्री और उस खास मस्तीभरे पागलपन को बखूबी दर्शाता है, जो धमाल फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुका है. इसमें अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अंजलि आनंद और रवि किशन नजर आ रहे हैं. ट्रैक में मनोरंजन से भरपूर कई मजेदार पल हैं, जबकि रवि किशन अपने खास भोजपुरी अंदाज से इस हाई-एनर्जी गाने में चार चांद लगा देते हैं.
इस गाने को नीलकमल सिंह और ममता शर्मा ने अपनी आवाज दी है. इसके जोशीले बोल धीरज बबुआन ने लिखे हैं, जबकि थिरकने पर मजबूर कर देने वाला संगीत नीलकमल सिंह और आदित्य देव ने तैयार किया है. इस धमाकेदार गाने की कोरियोग्राफी राहुल शेट्टी ने की है.
ये भी पढ़े-OTT series: वीकेंड पर देखना चाहते हैं जबरदस्त स्पाई थ्रिलर? इस सीरीज को करें वॉचलिस्ट में शामिल
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
धमाल 4 को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा, देवगन फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया जा रहा है. धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसका निर्माण अजय देवगन, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्र कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है. धमाल 4 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढ़े- Cocktail 2: कृति सेनन ने बिकिनी बॉडी के लिए किया तगड़ा वर्कआउट, सीक्रेट डाइट का खुलासा!





