IND A vs SL A: हार के बाद बीच मैदान पर भिड़े वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ी से भयंकर लड़ाई!

IND A vs SL A: इंडिया ए को ट्राई सीरीज के चौथे मुकाबले में श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में हराया। इस मैच में बवाल देखने को मिला। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी के बीच धक्का-मुक्की हो गई।

IND A vs SL A: भारत ए (India A) और श्रीलंका ए (Sri Lanka A) के बीच खेली जा रही वनडे ट्राई-सीरीज के चौथे मुकाबले में मैदान पर जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सुपर ओवर के रोमांच और खराब लाइट के विवाद के बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली। भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबगे (Vishen Halambage) के बीच मैदान पर ही धक्का-मुक्की हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मैदान पर धक्का-मुक्की और लड़ाई

सुपर ओवर में मिली करीबी हार के बाद वैभव सूर्यवंशी काफी निराश थे। इसी बीच जीत का जश्न मना रहे श्रीलंकाई फील्डर विशेन हलमबगे से उनकी तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। वैभव ने गुस्से में हलमबगे को धक्का दे दिया, जिसके जवाब में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने भी पलटकर धक्का मारा। विवाद बढ़ता देख नॉन-स्ट्राइकर सूर्यांश शेडगे और बाकी खिलाड़ियों ने तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया।

मैच टाई होने के बाद खराब रोशनी (Bad Light) के कारण अंपायर्स सुपर ओवर नहीं कराना चाहते थे। इस फैसले से नाराज भारतीय कप्तान तिलक वर्मा की अंपायर्स से तीखी बहस हुई, जिसके बाद अंपायर्स सुपर ओवर के लिए राजी हो गए।

सुपर ओवर में भारत की हार

श्रीलंका ए ने पहले खेलते हुए सुपर ओवर में 16 रन बनाए। 17 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया ए की रणनीति हैरान करने वाली रही। सूर्यांश शेडगे ने शुरुआती 3 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाए। इसके बाद जब फॉर्म में चल रहे वैभव सूर्यवंशी को स्ट्राइक मिली, तो भारत को 3 गेंदों में 14 रन चाहिए थे। वैभव आखिरी 3 गेंदों पर केवल 7 रन ही बना सके और टीम इंडिया मैच हार गई।

ये भी पढ़े- IND A vs SL A: एक ही मैच में विपराज निगम ने किया डबल ‘ब्लंडर’, इंडिया ए पर लगा जुर्माना

मैच का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ए की टीम सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम के अर्धशतकों की बदौलत 265 रनों पर ऑलआउट हो गई। जवाब में श्रीलंका ए ने भी 50 ओवर में 9 विकेट खोकर ठीक 265 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज अरशद खान के शानदार आखिरी ओवर की वजह से मुकाबला टाई हुआ, जिसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर से हुआ।

ये भी पढ़े- FIFA World Cup 2026: सबसे ज्यादा गोल करने वाली टीम बनी जर्मनी, ब्राजील को छोड़ा पीछे

Back to top button