
UP News: AC का कंप्रेशर फटने से कारोबारी की मौत, इलाके में हड़कंप
UP News: अलीगढ़ में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। सिविल लाइन इलाके में घर का एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग में फंसकर मशहूर स्पोर्ट्स कारोबारी सुभाष कालरा की दम घुटने से मौत हो गई।
UP News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हरिओम नगर में घर में लगे एयर कंडीशनर (AC) का कंप्रेशर अचानक धमाके के साथ फट (AC Compressor Blast) गया। इस ब्लास्ट के बाद पूरे घर में भीषण आग लग गई और धुआं फैल गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद मशहूर कारोबारी सुभाष कालरा करीब 20 मिनट तक आग और जहरीले धुएं के बीच फंसे रहे, जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हो गई।
मृतक सुभाष कालरा (70 वर्ष) शहर के जाने-माने व्यापारी थे और रेलवे रोड पर ‘कालरा स्पोर्ट्स’ (Kalra Sports) के नाम से उनका एक बड़ा और प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान है।
कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार (17 जून 2026) रात की है। हरिओम नगर स्थित मकान में अचानक तेज धमाके के साथ एसी का कंप्रेशर फट गया। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि देखते ही देखते कमरे और आसपास के हिस्से में आग लग गई। आग और धुएं के कारण घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई।
आसपास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद बुजुर्ग सुभाष कालरा को गंभीर हालत में घर से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (AMU) ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे।
ये भी पढ़े- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में SIT का बड़ा एक्शन, चंपत राय से बंद कमरे में पूछताछ
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) का बयान
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम और पुलिस आग लगने के सटीक तकनीकी कारणों की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े- UP News: मासूम बच्ची का टूटा था दाहिना हाथ, डॉक्टरों ने बाएं में चढ़ा दिया प्लास्टर





