UP News: मासूम बच्ची का टूटा था दाहिना हाथ, डॉक्टरों ने बाएं में चढ़ा दिया प्लास्टर

UP News: देवरिया में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही। 6 साल की बच्ची का दाहिना हाथ फ्रैक्चर था, लेकिन डॉक्टरों ने बाएं हाथ पर प्लास्टर चढ़ा दिया।

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से चिकित्सा विभाग (Medical Department) की एक ऐसी लापरवाही सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहाँ के महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने लापरवाही की सारी हदें पार कर दीं। अस्पताल के डॉक्टरों ने एक 6 साल की मासूम बच्ची के टूटे हुए दाहिने हाथ की जगह उसके बिल्कुल ठीक यानी बाएं हाथ पर ही प्लास्टर चढ़ा दिया। जब बच्ची की माँ ने डॉक्टरों की इस भारी भूल को पकड़ा, तो अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ।

खेल-खेल में हुआ था फ्रैक्चर

जानकारी के मुताबिक, देवरिया की भुजौली कॉलोनी में रहने वाली अल्पना उपाध्याय अपनी छह वर्षीय बेटी के साथ अपने मायके आई हुई थीं। यहाँ घर में खेलते समय उनकी बेटी अचानक गिर गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग (Orthopedics Department) पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची के हाथ का एक्स-रे कराया और परिजनों को बताया कि बच्ची के दाहिने हाथ में फ्रैक्चर है और इस पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ेगा।

ये भी पढ़े- UP News: लखनऊ में छात्रा पर चाकू से हमला और रेप का प्रयास, अस्पताल में भर्ती

माँ ने पकड़ी डॉक्टरों की भूल

डॉक्टर बच्ची को अंदर ले तो गए, लेकिन बाहर आने पर जो दिखा उसने सबको चौंका दिया। डॉक्टरों ने दाहिने हाथ के बजाय बच्ची के बाएं हाथ पर पूरा प्लास्टर चढ़ाकर उसे परिजनों को सौंप दिया। अल्पना अपनी बेटी को लेकर अस्पताल से घर जाने के लिए निकल पड़ीं।

अचानक उन्होंने देखा कि चोट तो दाहिने हाथ में लगी थी, लेकिन प्लास्टर बाएं हाथ पर चढ़ा हुआ है। यह देखते ही माँ के होश उड़ गए और वह तुरंत बच्ची को लेकर वापस मेडिकल कॉलेज पहुंचीं।

ये भी पढ़े-UP News: लखनऊ से लेकर अमेठी तक CBI की रेड, यूपी शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

शिकायत के बाद बैठाए गई जांच

लापरवाही का खुलासा होते ही पीड़ित परिवार ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और मामले की लिखित शिकायत चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट (CMS) से की। शिकायत मिलते ही अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में डॉक्टरों पर लगे आरोप सही पाए गए।

इसके बाद सीएमएस के निर्देश पर तुरंत बच्ची के बाएं हाथ का प्लास्टर काटा गया और फिर सही यानी दाहिने हाथ पर दोबारा प्लास्टर चढ़ाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएस डॉक्टर एच.के. मिश्र ने जांच के लिए एक विशेष मेडिकल टीम (Medical Committee) का गठन कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर दोषी डॉक्टरों और स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े- UP News: बलिया में पवन सिंह के कार्यक्रम में बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में कई फैंस घायल

Back to top button