Lucknow News: ‘तालाब’ बना डिप्टी सीएम का आवास; सुएज और जलकल विभाग की खुली पोल

Lucknow News: लखनऊ में प्री-मानसून बारिश से पहले ही जलकल विभाग और सुएज कंपनी की लापरवाही उजागर। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास में भरा सीवर का गंदा पानी।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले ही नगर निकाय और ड्रेनेज सिस्टम की तैयारियों की कलई खुल गई है। आम जनता तो हर साल जलभराव और गंदगी की मार झेलती ही है, लेकिन इस बार सूबे के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले वीवीआईपी (VVIP) इलाके भी इसकी जद में आ गए हैं।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास का है, जहाँ सीवर और नालों का गंदा पानी भर गया है। इस बदइंतजामी को लेकर अब सीधे नगर आयुक्त से शिकायत दर्ज कराई गई है।

जलकल विभाग के दावों की हवा निकली

मानसून के आगमन से पहले नगर निगम और जलकल विभाग कागजों पर नालों की सफाई और सीवर मेंटेनेंस के बड़े-बड़े दावे करते हैं। लखनऊ में सीवर प्रबंधन का जिम्मा संभालने वाली निजी संस्था सुएज (Suez) और जलकल विभाग की कार्यशैली इस घटना के बाद पूरी तरह से कटघरे में है।

जब सूबे के डिप्टी सीएम का आवास ही जलभराव से सुरक्षित नहीं है, तो लखनऊ के निचले इलाकों में रहने वाली आम जनता का क्या हाल होगा, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

ये भी  पढ़े-राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला में SIT का बड़ा एक्शन, चंपत राय से बंद कमरे में पूछताछ

आखिर क्यों तालाब बन जाते हैं VVIP आवास?

हर साल मानसून से पहले नालों की ‘डी-सिल्टिंग’ (गाद सफाई) का काम पूरा हो जाना चाहिए, जो इस बार भी अधूरा नजर आ रहा है। जनता अब प्रशासन से यह तीखा सवाल पूछ रही है कि नालों और सीवर की सफाई के लिए आने वाला करोड़ों का भारी-भरकम बजट आखिर कहाँ ठिकाने लगाया जा रहा है? मुख्य नालों और सीवर लाइनों के चोक होने के कारण गंदा पानी वीवीआईपी बंगलों और सरकारी आवासों के अंदर तक बैक मार रहा है।

ये भी  पढ़े- UP News: AC का कंप्रेशर फटने से कारोबारी की मौत, इलाके में हड़कंप

क्या अधिकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई?

डिप्टी सीएम के आवास में जलभराव की इस गंभीर लापरवाही के बाद अब गेंद नगर आयुक्त और शासन के पाले में है। देखना यह होगा कि सुएज कंपनी और जलकल विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या फिर हर बार की तरह इस बार भी कागजी खानापूर्ति करके मामले को रफा-दफा कर दिया जाएगा।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास में गंदा पानी भरने की खबर फैलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। आनंद-फानन में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश तो दिए गए हैं, लेकिन इस घटना ने लखनऊ के ड्रेनेज मास्टर प्लान की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं।

ये भी पढ़े- UP News: मासूम बच्ची का टूटा था दाहिना हाथ, डॉक्टरों ने बाएं में चढ़ा दिया प्लास्टर

Back to top button