
IPL 2027 में होगा बड़ा बदलाव! रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा…
IPL 2027 Schedule: BCCI आईपीएल 2027 के शेड्यूल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। प्री-मानसून और भीषण गर्मी से बचने के लिए टूर्नामेंट को 2 हफ्ते पहले यानी 10 मार्च से शुरू किया जा सकता है।
IPL 2027 Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फैंस और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल के 20वें सीजन यानी IPL 2027 के शेड्यूल में एक बहुत बड़ा बदलाव करने पर विचार कर रहा है। आमतौर पर मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट इस बार अपने तय समय से करीब दो सप्ताह पहले ही शुरू हो सकता है।
न्यूज एजेंसी पीटीआई (PTI) के मुताबिक, बीसीसीआई इस बार खिलाड़ियों को भीषण गर्मी और मौसम की मार से बचाने के लिए एक नया ‘मास्टरप्लान’ तैयार कर रहा है।
क्या है BCCI का नया प्लान? (IPL 2027 New Dates)
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अगले साल के इस खास प्लान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2027 की संभावित शुरुआत 10 मार्च से हो सकती है, जबकि इसका ग्रैंड फिनाले 15 मई को खेला जा सकता है।
अगर इस योजना पर मुहर लगती है, तो पूरा टूर्नामेंट करीब 14 दिन पहले शिफ्ट हो जाएगा। तुलना के लिए, साल 2026 में आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी और फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला गया था।
समय से पहले IPLकराने की बड़ी वजहें
प्री-मानसून और बारिश का खतरा: मई के आखिरी दौर (खासकर 15 मई के बाद) में देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून सीजन दस्तक दे देता है, जिससे मैचों में बारिश का खलल पड़ने की संभावना बढ़ जाती है।
भीषण गर्मी से राहत: मई के अंत में पड़ने वाली रिकॉर्डतोड़ गर्मी खिलाड़ियों और स्टेडियम में आने वाले दर्शकों दोनों के लिए काफी परेशान करने वाली होती है। कई खिलाड़ियों और फैंस ने बोर्ड से इसकी शिकायत भी की थी। इसी को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई की प्राथमिकता अब आईपीएल को 15 मई तक हर हाल में खत्म कराने की है।
ये भी पढ़े-IND vs AFG: शुभमन गिल ने ठोका शतक, ईशान किशन ने भी लखनऊ में उड़ाया गर्दा
क्या बढ़ जाएगी मैचों की संख्या?
क्रिकेट गलियारों में पिछले कुछ समय से यह चर्चा जोरों पर थी कि आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, सचिव देवजीत सैकिया ने इन अटकलों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।फिलहाल आईपीएल में मैचों की संख्या बढ़ाने का कोई प्लान नहीं है।
इस मास्टरप्लान से यह साफ है कि बीसीसीआई आईपीएल के रोमांच को कम किए बिना खिलाड़ियों के वर्कलोड और फैंस की सहूलियत का पूरा ध्यान रखना चाहता है।
ये भी पढ़े-IND A vs SL A: हार के बाद बीच मैदान पर भिड़े वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ी से भयंकर लड़ाई!





