Diljit Dosanjh के कॉन्सर्ट में हंगामा, सिक्योरिटी तोड़ घुसा खालिस्तान समर्थक

Diljit Dosanjh Concert: सैन फ्रांसिस्को में सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में सुरक्षा घेरा तोड़कर एक खालिस्तानी समर्थक स्टेज पर चढ़ गया। अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। देखें वायरल वीडियो।

Diljit Dosanjh Concert: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) इन दिनों अपने वर्ल्ड टूर पर हैं। इसी बीच उनके सैन फ्रांसिस्को (सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर) में चल रहे लाइव कॉन्सर्ट से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शो के दौरान सुरक्षा चक्र को तोड़ते हुए एक प्रो-खालिस्तान प्रदर्शनकारी (खालिस्तानी समर्थक) अचानक स्टेज पर चढ़ गया।

स्टेज पर दिलजीत के पास आकर किया डांस

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलजीत दोसांझ जब स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, तभी एक शख्स हाथ में खालिस्तानी झंडा लिए वहां आ धमका। उसने न सिर्फ झंडा लहराया, बल्कि दिलजीत के ठीक बगल में आकर डांस भी करने लगा। इस अप्रत्याशित हरकत को देखकर दिलजीत ने अपनी परफॉर्मेंस तुरंत रोक दी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Punjabi Media Hub (@punjabimediahub)

अमेरिकी पुलिस ने किया अरेस्ट

जैसे ही यह घटना हुई, वेन्यू की सिक्योरिटी टीम तुरंत हरकत में आई और उस शख्स को स्टेज से घसीटते हुए नीचे ले गई। सोशल मीडिया पर सामने आए अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि अमेरिकी पुलिस (American Police) ने तुरंत उस प्रदर्शनकारी के हाथों में हथकड़ी लगाई और उसे वेन्यू से बाहर ले जाकर गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

ये भी पढ़े-Pankaj Tripathi के भाई पर धारदार हथियार से हमला, नाजुक हालत में AIIMS रेफर

दिलजीत पहले ही दे चुके हैं चेतावनी

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत के शो में ऐसा कोई व्यवधान आया हो। इससे पहले अप्रैल में कनाडा में भी कुछ उपद्रवियों ने नारेबाजी की थी। हालांकि, मई में अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिलजीत ने साफ संदेश दिया था कि वह फैन्स को परेशान करने वाली ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि अगर कोई उनके दर्शकों को परेशान करने या अभद्रता करने के इरादे से अंदर आता है, तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

ये भी पढ़े-इस हफ्ते सिनेमाघरों में मचेगा धमाल, ‘Welcome to the Jungle’ समेत रिलीज होंगी ये फिल्में

Back to top button