UP News: शाबाश मैरी! गमछा सूंघकर ढूंढ निकाला रेपिस्ट, संभल में ऐसे पकड़ा गया दुष्कर्मी

Sambhal Crime News: UP के संभल में 6 साल की बच्ची से रेप के आरोपी संदीप को पुलिस डॉग ‘मैरी’ (लैब्राडोर) ने महज एक गमछा सूंघकर ढूंढ निकाला। एसपी कृष्ण बिश्नोई ने मैरी को 10,000 रुपये का इनाम दिया है।

Sambhal Crime News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस विभाग की एक डॉग स्क्वायड सदस्य ने वो कर दिखाया जो इंसानी आंखें नहीं कर पाईं। संभल में एक 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई हैवानियत के आरोपी को पुलिस की जांबाज खोजी कुतिया (लैब्राडोर) मैरी ने महज कुछ ही घंटों में ढूंढ निकाला।

वारदात के बाद पुलिस के हाथ खाली थे

संभल के एक गांव में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार था और पुलिस के पास उसका कोई सुराग नहीं था। इलाके में तनाव और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने तुरंत डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया।

सिर्फ एक ‘गमछे’ से मिला सुराग

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल के पास ही एक लावारिस गमछा पड़ा हुआ मिला। खोजी कुतिया मैरी (लैब्राडोर ब्रीड) को वह गमछा सुंघाया गया। मैरी ने गमछे की गंध पकड़ते ही दौड़ना शुरू कर दिया और सीधे आरोपी संदीप के घर के बाहर जाकर रुक गई। मैरी के इस सटीक इशारे पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को दबोच लिया।

ये भी पढ़े- UP News: अचानक भरभराकर गिरा हाईवे पर बन रहे पुल का बीम, मची चीख पुकार…

मैरी को मिला 10 हजार रुपये का इनाम

बिना किसी पुख्ता सबूत के इतने बड़े केस को चंद घंटों में सुलझाने पर संभल के एसपी कृष्ण बिश्नोई ने डॉग स्क्वायड की इस जांबाज सदस्य की जमकर तारीफ की। एसपी ने मैरी की इस कामयाबी और सूझबूझ के लिए उसे 10,000 रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। सोशल मीडिया पर भी मैरी की इस बहादुरी की खूब चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़े- Aliganj में आग का तांडव… कोचिंग सेंटर में फंसे छात्र, इलाके में मची अफरा-तफरी

Back to top button