
Ayodhya News: राम मंदिर उड़ाने की साजिश नाकाम, कर्नाटक से पकड़ा गया संदिग्ध
Ayodhya News: अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश का खुलासा हुआ है। एनआईए, एटीएस ने कर्नाटक पुलिस की मदद से दावणगेरे से संदिग्ध आतंकी सुहैल को गिरफ्तार किया है।
Ayodhya News: एनआईए और एटीएस ने अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की साजिश भंड़ाफोड़ किया है. कर्नाटक पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुहेल को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने और पाकिस्तान स्थित एक समूह के संपर्क में रहने के संदेह में गिरफ्तार किया है. सुहैल यूपी के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती गांव का निवासी बताया जाता है.सुहैल कर्नाटक में पेंटर का काम कर रहा था. सुरक्षा एजेंसी सुहैल के नेटवर्क की जांच कर रही हैं.
20 साल के सुहैल के मोबाइल की जांच के दौरान पाकिस्तान का एक नंबर सेव मिला है, जिन्हें राणा बॉय के नाम से सुरक्षित किया गया था। इन नंबरों पर व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से बातचीत की पुष्टि हुई है। आरोपी के मोबाइल गैलरी में हथियारों के साथ खिचवाए गए कुछ फोटो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया है।
राम मंदिर को निशाना बनाने की साजिश
आरोपी से एटीएस और पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा किया कि अयोध्या के राम मंदिर में बम विस्फोट करने की साजिश कर रहे थे. आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के नंबर, कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और हथियारों के साथ लिए गए फोटो मिले हैं.आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई है.
आरोपी के संबंध में यूपी सरकार को भी सूचना भेजी गई है. इसके बाद सहारनपुर में भी छानबीन शुरू की गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल डाटा और इंटरनेट मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि उसके संपर्कों और गतिविधियों की पूरी जानकारी सामने आ सके.
ये भी पढ़े-‘संविधान हत्या दिवस’ की घोषणा पर उठे सवाल: राजनीतिक लाभ या संवैधानिक गरिमा पर प्रहार?
15 दिन के भीतर तीसरी गिरफ्तारी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरफ्तारी के साथ ही सुहैल पिछले पंद्रह दिनों में राज्य में गिरफ्तार किया गया तीसरा संदिग्ध आतंकी बन गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी 4 जून को पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर की गई.
ये भी पढ़े- Ayodhya: राम मंदिर चंदा विवाद मे SIT का बड़ा खुलासा, गायब हैं सोने-चांदी के रिकॉर्ड





