Lucknow: हजरतगंज में रैपिडो ऑटो में युवती से छेड़खानी, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा

Lucknow Crime News: लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में रैपिडो ऑटो में सफर कर रही युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त और पॉश इलाके हजरतगंज से सुरक्षा को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक रैपिडो ऑटो (Rapido Auto) में सफर कर रही युवती के साथ छेड़खानी (Eve-teasing) की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता की शिकायत और मुस्तैदी के बाद हजरतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

सफर के दौरान की अभद्र हरकत

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने हजरतगंज क्षेत्र में सफर के लिए ऑनलाइन रैपिडो ऑटो बुक किया था। सफर के दौरान ही आरोपी युवक ने युवती के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी शुरू कर दी। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत इस बात का विरोध किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

हजरतगंज पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पब्लिक प्लेस और वो भी हजरतगंज जैसे वीआईपी इलाके में छेड़खानी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हजरतगंज थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए घेराबंदी की और आरोपी युवक को मौके से ही हिरासत में ले लिया।

ये भी पढ़े- Lucknow News: पत्रकारपुरम पुलिस चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, रेस्टोरेंट कर्मी को लगी गोली

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला सुरक्षा को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक को थाने लाकर कड़ी पूछताछ कर रही है और पीड़िता की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई (FIR) की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर कैब और ऑटो एग्रीगेटर ऐप्स में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़े- UP News: जर्जर रास्तों से परेशान युवक बना ‘शोले’ का वीरू, कहा- सड़क नहीं तो…!

Back to top button