Lucknow News: पत्रकारपुरम पुलिस चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, रेस्टोरेंट कर्मी को लगी गोली

Lucknow News: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित पत्रकारपुरम पुलिस चौकी के पास दो पक्षों की रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। गोली लगने से रेस्टोरेंट का कुक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हाईप्रोफाइल इलाके गोमतीनगर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए सरेआम फायरिंग का मामला सामने आया है। पत्रकारपुरम पुलिस चौकी के ठीक पीछे दो पक्षों के बीच हुए पुराने विवाद में ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। इस गोलाबारी में पास के ही ‘मनीष ईटिंग पॉइंट’ रेस्टोरेंट के कुक (रसोइयां) अखिलेश की कमर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना से नाराज स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए दुकानें बंद कर दीं और सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

चाय की दुकान पर शुरू हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, विनय खंड निवासी अंकित राठौर अपने साथी मोहन दीक्षित के साथ पत्रकारपुरम चौराहे के पास चाय पी रहे थे। इसी दौरान वहां विनम्रखंड निवासी प्रणव शुक्ला अपने साथियों (अभय सिंह, विष्णु स्वरूप द्विवेदी आदि) के साथ पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लात-घूंसे चलने लगे।

हंगामे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रणव शुक्ला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई के तुरंत बाद अभय सिंह और उसके साथी दोबारा मौके पर पहुंच गए और दहशत फैलाने के इरादे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़े-UPITS 2026: एक्सपोर्टर्स को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, ट्रेड शो में मिलेगी बंपर सब्सिडी

बेकसूर रेस्टोरेंट कर्मी हुआ शिकार

बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियों में से एक गोली वहां काम कर रहे कुक अखिलेश (निवासी हैदरगढ़, बाराबंकी) की कमर में जा धंसी। अखिलेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अखिलेश को तुरंत लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

व्यापारियों का प्रदर्शन और भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस चौकी के इतने करीब हुई इस दुस्साहसिक वारदात से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर जाम लगा दिया। स्थिति बिगड़ती देख गोमतीनगर और विभूतिखंड समेत करीब 7 से 8 थानों की पुलिस फोर्स और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़े-Noida में विकास परियोजनाओं की बारिश, CM Yogi के कार्यक्रम में सपा का प्रदर्शन…

Back to top button