UP News: यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का तांडव, बस-ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत; 25 घायल

Yamuna Expressway accident: UP के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सुबह 4 बजे वोल्वो बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है और 25 यात्री घायल हैं।

Yamuna Expressway accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी स्लीपर वोल्वो बस एक ट्रेलर से टकरा गई। हादसा राया थाना क्षेत्र में तड़के साढ़े 3 बजे माइलस्टोन 111 के पास हुआ है। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सभी घायल अस्पताल में हैं।

ट्रेलर से टकराई स्लीपर वोल्वो बस

यह घटना थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 112 और 113 के बीच सुबह करीब 4 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, ‘गोला बस सर्विस’ की एक वोल्वो बस आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे के समय बस में करीब 65 यात्री सवार थे।

 4 यात्रियों की मौत

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। राहतकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस की सीटों के बीच फंसे घायलों को बाहर निकाला।

सभी 25 घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल मथुरा पहुंचाया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बस में सवार अन्य 35 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिन्हें प्रशासन ने दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है।

ये भी पढ़े- Lucknow: बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा, JE को 13 KM तक दौड़ाया

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार या ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस और तकनीकी टीम मामले की गहन जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हुआ था, लेकिन क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर अब रूट को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।

ये भी पढ़े- Lucknow Fire: अलीगंज के बाद अब विकास नगर में आग का तांडव, मची अफरा-तफरी

Back to top button