Lucknow News: फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, समिट बिल्डिंग से 119 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ के विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग में फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अमेरिका-कनाडा के नागरिकों से अरबों रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने वाले 119 लड़के-लड़कियां गिरफ्तार।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस और साइबर क्राइम टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विभूतिखंड इलाके की मशहूर समिट बिल्डिंग (Summit Building) के 11वें फ्लोर पर चल रहे एक हाईटेक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ है। यह गिरोह अमेरिका और कनाडा जैसे देशों के नागरिकों को अपना निशाना बनाकर उनसे अरबों रुपये की ठगी कर चुका है।

पुलिस ने इस मामले में गिरोह के दो मुख्य ऑपरेशन मैनेजरों (ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार) सहित कुल 119 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 27 लड़कियां और 92 लड़के शामिल हैं, जो गुजरात, महाराष्ट्र और असम जैसे अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Live New India (@livenewindia01)

ऐसे फंसाते थे जाल में:

  • फर्राटेदार अंग्रेजी और स्क्रिप्ट का खेल: इस गिरोह में केवल उन युवाओं को रखा गया था जो शानदार अंग्रेजी बोल सकते थे। उन्हें विदेशियों से बात करने के लिए बकायदा तैयार की गई स्क्रिप्ट रटवाई जाती थी।

  • अमेजन ई-वॉलेट और डिजिटल अरेस्ट: आरोपी खुद को अमेजन का कर्मचारी बताकर लोगों को ई-वॉलेट हैक होने का डर दिखाते थे। इसके अलावा फर्जी अरेस्ट वारंट ईमेल करके वे विदेशियों को ‘डिजिटल अरेस्ट’ और ब्लैकमेल भी करते थे।

  • शेयर मार्केट और क्रिप्टोकरेंसी: लोगों को शेयर मार्केट में 10 गुना मुनाफे का लालच देकर ‘डॉलर ऐप’ (Dollar App) के जरिए निवेश कराया जाता था और बाद में उन्हें ब्लॉक कर दिया जाता था।

डेढ़ लाख रुपये तक थी सैलरी

कॉल सेंटर में काम करने वाले पढ़े-लिखे युवाओं को 30 से 40 हजार रुपये की फिक्स सैलरी दी जाती थी। इसके अलावा ज्यादा लोगों को फंसाने पर 10% का भारी इंसेंटिव मिलता था, जिससे कई कर्मचारी महीने का एक से डेढ़ लाख रुपये तक कमा रहे थे।

ये भी पढ़े- UPTET Exam 2026: यूपी TET परीक्षा आज से शुरू, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

भारी मात्रा में सामान बरामद

लगभग 24 घंटे तक चली इस पुलिस रेड में मौके से 100 लैपटॉप, 178 मोबाइल फोन, भारी मात्रा में कॉलिंग डेटा और हजारों विदेशी बैंकों के ई-वॉलेट की डिटेल्स बरामद हुई हैं। साइबर और क्राइम ब्रांच की टीमें अब इस गिरोह के पूरे नेटवर्क और पैसों के लेन-देन को खंगालने में जुटी हैं।

ये भी पढ़े- राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा अपडेट! चढ़ावे के साथ जमीन खरीद की भी होगी पड़ताल

Back to top button