
Olympics से पहले Shah Rukh Khan का धमाका, अमेरिका में बनवाया क्रिकेट स्टेडियम
बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan की नाइट राइडर्स ने लॉस एंजेलिस (LA) में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाकर इतिहास रच दिया है। जानिए 2028 ओलंपिक से जुड़े इस मैदान की पूरी डिटेल।
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने खेल जगत में एक और बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का ग्लोबल ब्रांड अब अमेरिका तक फैल चुका है। शाह रुख खान ने लॉस एंजेलिस (LA) में आधिकारिक तौर पर अपने नए ‘नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड’ (Knight Riders Cricket Ground) का उद्घाटन कर दिया है, जहां मेजर लीग क्रिकेट (MLC) का पहला मुकाबला भी खेला जा चुका है।
शाहरुख खान का सपना पूरा
शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर इस नए स्टेडियम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “जो एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह आज हकीकत बन गया है। लॉस एंजेलिस के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में आप सभी का स्वागत है।” किंग खान ने बताया कि यह मैदान सिर्फ खेल के लिए नहीं, बल्कि मनोरंजन, परिवारों और सुनहरी यादों को समेटने का एक खूबसूरत जरिया बनेगा।
What started as a dream… turns into reality today.
Welcoming you all to the Knight Riders Cricket Ground, LA.
A place built not just for sports but also entertainment and for families… and memories that last forever.
Special thanks to Jaybhai who has been too kind through… pic.twitter.com/5WEBSEHyOh
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 1, 2026
100 दिनों में तैयार स्टेडियम
किंग खान ने इस ऐतिहासिक सफर में मदद के लिए आईसीसी (ICC) के चेयरमैन जय शाह और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) संजोग गुप्ता का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे पूरी टीम की सामूहिक जीत बताया है।
ये स्टेडियम सिर्फ 100 दिनों में बनकर तैयार कर दिया गया, जिसके लिए करीब 32 हजार मीट्रिक टन मिट्टी हटाई गई थी. यहां अभी काम चल रहा है, दूसरे फेज में यहां एक ट्रेनिंग सेंटर और प्रैक्टिस की जगह बनकर तैयार की जाएगी. फेज 3 में इसे आखिरी रूप दिया जाएगा.
ये भी पढ़े- Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर सीन लीक? तीर चलाते दिखे ‘भगवान राम’
2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए क्यों है खास?
यह स्टेडियम पोमोना के फेयरफ्लेक्स में स्थित है। यह मैदान न केवल मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स का नया होम ग्राउंड होगा, बल्कि 2028 में होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक (LA 2028 Olympics) से पहले अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और विश्वस्तरीय केंद्र साबित होने वाला है।
ये भी पढ़े- Alpha: समय रैना के शो में जाने के लिए आलिया ने लिए पैसे? एक्ट्रेस का जवाब वायरल





