Alpha Review: स्पाई यूनिवर्स की कमजोर कड़ी बनी ‘अल्फा’, न कहानी में दम और न एक्शन में लॉजिक!

Alpha Movie Review in Hindi: यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर इस फिल्म का पूरा रिव्यू यहाँ पढ़ें।

Alpha Review: यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स ने अब तक ‘टाइगर’, ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। इसी यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड वाली मच-अवेटीड फिल्म अल्फा’ (Alpha) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शिव रवैल के निर्देशन और उदय चोपड़ा की लिखी कहानी पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन क्या यह फिल्म उन उम्मीदों पर खरी उतर पाई? आइए जानते हैं इस विस्तृत रिव्यू में।

क्या है ‘अल्फा’ की कहानी?

फिल्म की कहानी ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें बॉबी देओल का किरदार ‘सीता’ नाम की एक लड़की को पालता-पोषता है और उसे अपने एक बेहद खतरनाक मिशन पर लगा देता है। यह अल्फा कौन है? उसका बैकग्राउंड क्या है? बॉबी देओल को वह कैसे मिली और क्या यह मिशन कामयाब हो पाएगा? इन्हीं सब सवालों के जवाब आपको सिनेमाघरों में मिलेंगे। हालांकि, कहानी में सस्पेंस और गहराई की भारी कमी खलती है।

किसने किया प्रभावित और कौन रहा फ्लॉप?

आलिया भट्ट निसंदेह एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन ‘अल्फा’ के रूप में वह इस बार पूरी तरह मिसकास्ट लगी हैं। एक्शन अवतार में वह बिल्कुल नहीं जमीं और कई जगहों पर उनके एक्सप्रेशन्स काफी लाउड और ओवर-एक्टिंग जैसे लगते हैं।

शरवरी बाघ से भी जैसी उम्मीद थी, वह वैसी परफॉर्मेंस नहीं दे पाईं। स्क्रीन पर उनका किरदार भी काफी कमजोर नजर आया। बॉबी देओल ने विलेन के तौर पर अच्छा काम करने की कोशिश की है, लेकिन फिल्म में उन्हें दिया गया हरियाणवी एक्सेंट (Haryanvi Accent) काफी नकली और इरिटेटिंग लगता है। अनिल कपूर ने अपने सीमित स्क्रीन टाइम में ठीक-ठाक काम किया है।

ये भी पढ़े- Hrithik Roshan ने सुजैन खान को दिए थे 400 करोड़? बहन फराह ने खोला राज

डायरेक्शन और राइटिंग (Direction & Writing)

फिल्म की सबसे कमजोर कड़ी इसकी राइटिंग है। उदय चोपड़ा द्वारा लिखी गई इस कहानी में ऐसा कुछ भी नया नहीं है जो दर्शकों को बांधकर रख सके। वहीं, ‘द रेलवे मेन’ फेम डायरेक्टर शिव रवैल का निर्देशन इस बार बेहद निराशाजनक रहा है। वह स्पाई यूनिवर्स के स्तर को कायम रखने में पूरी तरह असफल रहे।

ये भी पढ़े- Alpha: एडवांस बुकिंग में सुस्त पड़ी आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’, कहीं हो ना जाए बंटाधार

फाइनल वर्डिक्ट (Final Verdict)

कुल मिलाकर, ‘अल्फा’ यशराज के स्पाई यूनिवर्स की अब तक की सबसे कमजोर फिल्म साबित होती है। यह फिल्म न केवल दर्शकों को निराश करती है, बल्कि इस यूनिवर्स के बाकी किरदारों (पठान, कबीर, टाइगर) के स्तर को भी फीका करती है। यदि आप आलिया भट्ट के बहुत बड़े फैन हैं, तभी इस फिल्म का रुख करें, अन्यथा आप इसे आसानी से स्किप कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- Ramayana: रिलीज से पहले लीक हुआ रणबीर कपूर का धमाकेदार सीन, सोशल मीडिया पर बवाल

Back to top button